ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय शालेय साइकिलिंग में दुर्ग संभाग के खिलाड़ी छाए, नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

राज्य स्तरीय शालेय साइकिलिंग में दुर्ग संभाग के खिलाड़ी छाए, नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

By Mohan Rao
Published: October 5, 2024
Share
साइकलिंग के खिलाड़ी
SHARE

भिलाई। 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय साइकिलिंग प्रतियोगिता 2024 25 में बीएसपी साइकलिंग क्लब (दुर्ग संभाग) के खिलाड़ी छाए रहे। 14 वर्ष 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु समूह की बालक बालिकाओं ने विजेता का खिताब जीता। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कुल 24 सदस्य दल में बीएसपी साइकलिंग क्लब के कुल 21 साइकिलिस्ट ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शालेय राष्ट्रीय ट्रेक साइकलिंग प्रतियोगिता 2024 25 हेतु क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता झारखंड में दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में होगी।

इंडिविजुअल टाइम ट्रायल, इंडिविजुअल परस्यूट, टीम स्प्रिंट तथा टीम परसूट में लगातार एक के बाद एक  पदक हासिल करते हुए 18 स्वर्ण पदक 9 सिल्वर तथा 2 ब्रांज पदक  जीतकर अपना वर्चस्व कायम रखा। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, डा.हिमांशु द्विवेदी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ साइकलिंग संघ, नरेंद्र बंछोर अध्यक्ष बीएसपी साइकलिंग क्लब तथा चेयरमैन सैफी, परविंदर सिंह अध्यक्ष बीएसपी साइकिल पोलो क्लब तथा महासचिव ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र, सुभाष टिंगुरिया उपाध्यक्ष, कल्पना स्वामी, दीनू नैयर,अभिषेक, प्रीति यादव शशांक देशमुख आदि सभी ने  साइकलिंग पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाइयां दी तथा उनका सम्मान किया।

दुर्ग संभाग के खिलाड़ियों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन
साइकलिंग एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार ने बताया कि 10 से 13 सितंबर तक संचालनालय लोक शिक्षण द्वारा 24वीं शालेय राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप 2024 25 का आयोजन जयंती स्टेडियम भिलाई में किया गया। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र साइकलिंग क्लब (दुर्ग संभाग) के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 वर्ष 17 वर्ष तथा 19 वर्ष आयु समूह  के  बालक बालिकाओं के सभी इवेंट में इंडिविजुअल टाइम ट्रायल, इंडिविजुअल स्प्रिंट,  टीम स्प्रिंट तथा टीम परसुट में कुल 18 गोल्ड 9 सिल्वर तथा 2 कांस्य पदक बटोर कर एक तरफा चैंपियन बने।

21 साइकिलिस्ट राष्ट्रीय शालेय ट्रैक प्रतियोगिता दिखाएंगे जौहर
भिलाई इस्पात संयंत्र साइकलिंग क्लब के कुल 21 साइकिलिस्ट ने दिसंबर द्वितीय सप्ताह में झारखंड में आयोजित होने वाली  राष्ट्रीय शालेय ट्रैक प्रतियोगिता 2024..25 में छत्तीसगढ़ के 24 सदस्यी दल में अपनी जगह बनाकर इस्पात नगरी को गौरांवित किया है। पदक विजेता खिलाड़ियों के मुख्य प्रशिक्षक प्रतीक मनोध्या (एनआईएस कोच) जबलपुर तथा देव प्रकाश वर्मा तथा सहायक प्रशिक्षक शैलेंद्र गेंद्रे बीएसपी क्लब छत्तीसगढ़ है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला स्टेशन मरोदा भिलाई से सनी चौधरी, राहुल निर्मलकर, पंकज सिंह, भावेश साहू, प्रिंस मेहता, भाग्यलक्ष्मी, इशिता सिन्हा तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स्टेशन मरोदा भिलाई सौरभ दास, सौरभ सिन्हा, अंशिका मेहता, लावण्या, खुशबू नाग, कुमारी वेदिका साहू शामल हैं। इसी प्रकार सेजस रिसाली से शुभम यादव, पूनम देवी, कुमारी खुशबू नाग शामिल हुए। इसके अलावा निशा देवांगन, लीना साहू, चंचल कश्यप, सुमन साहू तथा विहान गुप्ता ने भी टीम में जगह बनाई।

स्वास्थ्य विभाग की फिर खुली पोल, नसबंदी के बाद महिलाओं को नहीं मिले बेड, जमीन पर लिटाया
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जाहिर की चिंता, बोले- दूसरी लहर से लडऩा बड़ी चुनौती
आदिवासियों को जमीनी हक दिलाने का किया जा रहा है लगातार प्रयास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत, पिता के दोस्त ने की दरिंदगी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीज़ीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 352 # 05 Oct 2024
Next Article छत्तीसगढ़ के करीब 25 लाख किसानों के खाते में आई पीएम किसान सम्मान निधि, सीएम साय ने जताया आभार छत्तीसगढ़ के करीब 25 लाख किसानों के खाते में आई पीएम किसान सम्मान निधि, सीएम साय ने जताया आभार

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?