ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Video में देखें दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत की खूबसूरती, कल सुबह 5:45 बजे ट्रायल रन के लिए होगी रवाना, जानिए ट्रेन का पूरा Time Table
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

Video में देखें दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत की खूबसूरती, कल सुबह 5:45 बजे ट्रायल रन के लिए होगी रवाना, जानिए ट्रेन का पूरा Time Table

By Mohan Rao Published September 12, 2024
Share
दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत
SHARE

भिलाई। दुर्ग से विशाखापट्नम के बीच 15 सितंबर से भगवा वंदेभारत एक्सप्रेस चलने लगेगी। रेलवे ने इसकी विस्तृत समय सारिणी जारी कर दी है। वहीं यह ट्रेन 13 सितंबर यानी शुक्रवार की सुबह 5:45 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन से ट्रायल रन के लिए रवाना हो जाएगी। 16 कोच की भगवा वंदेभारत ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच चुकी है और चलने के लिए तैयार है।  यह ट्रेन दुर्ग से विशाखापट्टनम तक 566 किमी की दूरी करीब 8 घंटे में तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस वंदे भारत ट्रेन के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में है। ट्रेन की नई रैक मंगलवार देर रात दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची। बुधवार को कोचिंग डिपो में रैक का परीक्षण किया गया। इसके बाद 13 सितंबर को इसका ट्रायल रन होगा। दुर्ग स्टेशन पर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। लोको पायलट और असिस्टेंट पायलट सहित अन्य रनिंग स्टाफ की जिम्मेदारी ट्रायल रन के लिए तय हो चुकी है। ट्रायल रन पर यह ट्रेन यात्रियों के  बिना विशाखापट्टनम जाएगी और वहां से वापस दुर्ग लौटेगी।

डीआरएम ने की थी तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा
डीआरएम ने हाल ही में दुर्ग स्टेशन का निरीक्षण कर वंदे भारत ट्रेन को लेकर बुनियादी तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित दिशा-निर्देश दिए थे। जबकि काफी पहले से ही वंदे भारत ट्रेन की बनावट के अनुरूप रखरखाव और साफ सफाई के लिए दुर्ग स्टेशन पर पिट लाइन की व्यवस्था में फेरबदल किया जा चुका है। इसके अलावा लोको पायलट से लेकर अन्य रनिंग स्टाफ को अलग से प्रशिक्षण दिया गया है। फिलहाल इस नई वंदे भारत ट्रेन के स्टापेज को लेकर सही जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

भगवा रंग में रंगी दुर्ग-विशाखापट्नम वंदेभारत
दुर्ग से विशाखापट्टनम के लिए 15 सितंबर से नियमित शुरू होने जा रही यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। अभी तक जोन में केवल एक वंदे भारत ट्रेन थी, जिसका परिचालन बिलासपुर से नागपुर के बीच हो रहा है। जोन की इस दूसरी वंदे भारत ट्रेन को भगवा रंग में बनाया गया है। जबकि बिलासपुर से नागपुर के बीच सफेद रंग की वंदे भारत ट्रेन चल रही है। हालांकि दोनों ही ट्रेनों की डिजाइन और अन्य सुविधाएं एक सामान है।

आठ स्टेशन पर दिया गया स्टापेज
दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का 8 स्टेशन पर स्टापेज दिया गया है। दुर्ग से सुबह 5.45 बजे रवाना होकर 6:08 बजे रायपुर व 6:38 बजे महासमुंद पहुंचेगी। इसके बाद 7:15 को ओडिशा के खरियार रोड, 8 बजे कांटाबांजी, 8:30 को टिटिलागड़, 8:45 बजे केसिंगा और 10:50 को रायगढ़ा पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन 12:35 को आंध्रप्रदेश के विजयनगरम और वहां से दोपहर 1.45 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। विशाखापट्नम से वहां से दोपहर 2.50 को वापसी के लिए रवाना होकर निर्धारित स्टापेज से होकर रात 10.50 बजे दुर्ग वपस लौटेगी। इस तरह यह ट्रेन एक दिशा में 566 किमी की दूरी 8 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। प्रत्येक गुरुवार को तकनीकी रखरखाव के लिए इस ट्रेन का परिचालन नहीं रहेगा।

देखिए विस्तृत समय सारिणी

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao September 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हीराकुंड बांध के कारण छत्तीसगढ़ में अब नहीं आएगी बाढ़, ओडिसा के सीएम ने की पहल, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Next Article दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग को मिला प्रधानमंत्री सिल्वर कप केस स्टडी प्रतियोगिता में पहला इनाम

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?