ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : आकाशीय बिजली गिरने से बलौदाबाजार में सात की मौत, पेड़ के नीचे बैठे थे ग्रामीण तभी हुआ हादसा
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big news : आकाशीय बिजली गिरने से बलौदाबाजार में सात की मौत, पेड़ के नीचे बैठे थे ग्रामीण तभी हुआ हादसा

By Mohan Rao Published September 9, 2024
Share
आकाशीय बिजली गिरने से बलौदाबाजार में सात की मौत
SHARE

हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी गई तत्काल सहायता राशि, कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल-चाल, बेहतर ईलाज के निर्देश

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 लोगों की जान चली गई। रविवार शाम करीब 5 बजे पेड़ के नीचे बैठकर सभी बातचीत कर रहे थे। इस दौरान बिजली गिरी और करीब 10 लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमे से 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। घटन  जिले के मोहतरा गांव का है। घटना की सूचना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। वहीं मंत्री टंकराम वर्मा व कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से मोहतरा गांव के सात लोगों की मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि ग्राम मोहतरा में आकाशीय बिजली गिरने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास, विजय साहू की मौत हो गई। पोस्टमार्टम पश्चात शवों को परिजनों को सौप दिया गया है। बिजली गिरने से चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिशंभर साहू घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक मृतक के परिजन को 4-4 लाख रूपये सहायता राशि दी जाएगी। घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

सीएम साय के निर्देश पर मिली तत्काल सहायता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और 3 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। । मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी गई। जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं

मंत्री टंकराम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले
मंत्री टंकराम वर्मा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। साथ ही पीड़ित परिवार से भी बातचीत की। टंकराम ने कहा कि, बहुत दुखद घटना है, हम पीड़ित परिवारों के साथ और हर संभव मदद करेंगे। मंत्री ने कलेक्टर दीपक सोनी को आपदा राहत राशि को जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और तीन लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

घायलों का इलाज जारी, खतरे से बाहर
कलेक्टर दीपक सोनी ने घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने सीएचएमओ से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएमएच डॉ राजेश अवस्थी ने बताया कि घायलों का ईलाज जारी है और वे खतरे से बाहर है। कलेक्टर ने घायलों के बेहतर ईलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों को 15-15 हजार रुपए की तत्कालिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह, एसडीएम श्री अमित गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अभनपुर में भाई-बहन की मौत, कांकेर में 19 मवेशियों की गई जान
रायपुर के अभनपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। यहां भाई और बहन आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। तीजा पर्व के लिए आई बहन को भाई वापस घर छोड़ने जा रहा था। पानी गिरने के कारण दोनों रास्ते में रुके हुए थे। उनके साथ में एक बच्ची भी थी। बच्ची की हालत सामान्य है। बहन राजिम के कोपरा की रहने वाली थी। वहीं, भाई टिकरापारा रायपुर का रहने वाला था।य ह घटना जंगल सफारी चौक ग्राम उपरवारा के पास हुई। इसके अलावा कांकेर में आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत हुई है। रावघाट क्षेत्र के आतुरबेड़ा में 3 बैल, 4 गाय और 12 बकरियों की जान चली गई। इससे पहले शनिवार को ताड़ोको थाना क्षेत्र के सरंडी पंचायत के आश्रित ग्राम फुलबहरी में बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत हुई थी, जिसमें 6 बैल और 7 बकरी शामिल है।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao September 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, जीई रोड के किनारे मजार व दुकानों पर चला बुलडोजर
Next Article बालोद में शिक्षक की आत्महत्या पर भाजपा नेता मरकाम ने पूर्व मंत्री अकबर को घेरा, समाज ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?