ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डेका, कहा- विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए राज्यपाल डेका, कहा- विद्यार्थियों के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी

By Mohan Rao Published September 3, 2024
Share
शिक्षक सम्मान समारोह
SHARE

वैशाली नगर विधानसभा के शिक्षकों का हुआ सम्मान, राज्यपाल ने 24 उत्कृष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया स्मृति चिह्न

भिलाई। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस 5 सितंबर के उपलक्ष्य में आज वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 24 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों के गुरुओं का सम्मान किया गया। महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने अपने करकमलों से शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव व विधायक रिकेश सेन भी मौजूद रहे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यपाल डेका ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित होना मेरे लिये एक द्वितीय अनुभव है। शिक्षक की भूमिका अब सिर्फ ज्ञान देने तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और समाज की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी बनाएं। राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि शिक्षकों के मेहनत और समर्पण के कारण राज्य में शिक्षा का स्तर निरंतर ऊंचा हो रहा है। आप सभी ने जिस प्रकार से अब तक विद्यार्थियों को शिक्षित और सशक्त बनाया है, उसी समर्पण और निष्ठा से आगे भी अपने कर्तव्यों का पालन करें। आप केवल शिक्षा ही नहीं दे रहे हैं, बल्कि विद्याथियों को  एक बेहतर नागरिक बनाने की दिशा में भी अग्रसर कर रहे हैं। शिक्षकों का योगदान समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्यपाल ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि अंग्रेजी भाषा में पढ़ने वाले ही अच्छे विद्यार्थी हो, विद्यार्थी के लिए मातृभाषा का ज्ञान भी जरूरी है। राज्यपाल ने सम्मान समारोह में सम्मानित सभी शिक्षकों को बधाई दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि पौराणिक काल से समाज में शिक्षकों का सम्मान हैं। विद्यार्थियों को सही ज्ञान प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षकों से वर्तमान परिवेश में विद्यार्थियों की भावनाओं को समझकर विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास जागृत करने हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रिकेश सेन ने अपने स्वागत उद्बोधन में आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक तथा संभाग आयुक्त एसएन राठौर, आईजी आरजी गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थी। 

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao September 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जांजगीर के मंदिर में दानपेटी चोरी कर बिलासपुर में कर रहे थे ऐश, पुलिस की पकड़ में आए चार बदमाश
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 321 # 04 Sep 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?