ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, सूने मकान में की थी सेंधमारी, चोरी के जेवर बेचकर खरीदी स्कूटी
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedJashpur

CG Crime : शातिर चोर गिरोह पकड़ाया, सूने मकान में की थी सेंधमारी, चोरी के जेवर बेचकर खरीदी स्कूटी

By Mohan Rao Published August 27, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का मामला, चोरों से 5 लाख 60 हजार का मशरुका जब्त

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्थलगांव की पुलिस ने शातिर चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस ने करीब 40 दिन पुराने एक चोरी के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों ने मिलकर यहां एक सूने मकान में सेंधमारी की थी। चोरों ने यहां से सोने चांदी के जेवर चुराए और बेचकर नगदी आपस में बांट ली। इस नगदी से स्कूटी भी खरीदी। पुलिस हत्थे चढ़ने के बाद आरोपियों के पास से स्कूटी सहित सोने चांदी के जेवर व नगदी सहित 5 लाख 60 हजार का मशरुका बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रेम नगर निवासी रविकान्त सोनी ने 16 जुलाई 2024 को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह ग्राम पाकरगांव में पटवारी के पद पर पदस्थ है। 9 जुलाई 2024 की सुबह 11:30 बजे अपने मकान में ताला लगाकर अपने ससुराल लातेहार झारखंड गया था। 15 जुलाई को रविकांत के छोटे भाई फोन पर बताया कि मकान के दरवाजा का कुंदा टूटा हुआ है, अलमारी खुली हुई है। सूचना मिलने पर वापस लौटकर रविकांत ने देखा तो पता चला कि अलमारी में रखा लटकन 06 नग, लाकेट 04 नग, अंगुठी 1 नग, चैन 1 नग, नथिया 1 नग, झुमका 2 नग, नेकलेस 1 नग आदि गायब हैं। इस मामले में शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा स्थानीय मुखबीर तंत्र को एक्टिव कर प्रकरण की बारीकी से विवेचना कर आरोपियों की पतासाजी करने के निर्देश दिये गये थे। इस बीच मुखबिर सूचना पर संदेही अनुज टंडन निवासी प्रेमनगर पत्थलगांव को हिरासत में लेकर पूछता की गई। पूछताछ में उसने बताया कि 13-14 जुलाई 2024 की दरम्यानी रात में वह अपने साथी मुकेश नामदेव उर्फ गोलू के साथ मिलकर प्रार्थी के मकान दरवाजा का ताला तोड़कर चोरी की। चोरी के जेवर आदि अपने परिचित मनोज सिंह निवासी दर्रापारा पत्थलगांव को दिया। मनोज ने उक्त जेवर तुलसी सोनी निवासी बर्फ फैक्ट्री गली पत्थलगांव को 2 लाख 93 हजार रुपए में बेच दिया।

आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने उनक सहयोगी आरोपियों को भी हिरासत में लिया। इनके पास से सोने का 01 नग हार, 01 नग नथनी, 01 नग चैन, 02 नग कान का झुमका, 01 नग अंगूठी, 01 नग मंगलसूत्र का लाकेट, 01 नग लाकेट, घटना में प्रयुक्त 01 नग पेचकस, चोरी का सोना बेचकर खरीदा गया 01 नग स्कूटी, नगदी रकम 30000 हजार सहित कुल 5 लाख 60 हजार का मशरुका जब्त किया। प्रकरण की विवेचना में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, उप निरीक्षक नशीरूद्दीन अंसारी, उप निरीक्षक अर्जुन यादव, एएसआई हरिराम टंडन, आरक्षक तुलसी रात्रे, ताराचंद मिरेन्द्र,.आरक्षक अनंत मिराज किस्पोट्टा, पदुम वर्मा, आशीशन टोप्पो, आर. 344 विरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कहां गया है कि पुलिस द्वारा स्थानीय मुखबीर तंत्र की सहायता से अत्यंत सूझबूझ से कार्य करते हुए उक्त प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया है, उक्त प्रकरण में सम्मिलित सभी अधिकारी व कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao August 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 313 # 27 Aug 2024
Next Article रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 29 अगस्त से, जुटेंगे देश भर के कृषि अभियंता

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?