ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सस्ती दरों पर बोर खनन व कृषि उपकरण देने के नाम पर लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

सस्ती दरों पर बोर खनन व कृषि उपकरण देने के नाम पर लाखों की ठगी, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर

By Mohan Rao Published August 25, 2024
Share
ठगी के आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने सस्ते दरों पर बोर खनन व कृषि उपकरण देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की है। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक ठगी के मामले में पुलिस इन शातिर ठगों तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी ठगी के मामले में पहले से जेल में बंद थी जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। आरोपियों में लता खूंटे निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर जिला सरगुजा, निशांत तिर्की निवासी कुंजारा थाना कुनकुरी और फ्रांसिस पन्ना निवासी जुमईकेला चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल शामिल है।         

प्रार्थी महिला ने 22 अगस्त 2024 को चौकी डोकडा में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का रहने वाला फ्रांसिस पन्ना के द्वारा कम पैसो में बोर खोदने का टेंडर मिला है जिसकी डायरेक्टर अंबिकापुर की लता खूंटे है तथा उस कंपनी का ब्रांचऑफिस कुनकुरी आजाद मोहल्ला में है जिसका डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की है। प्रार्थिया सरगुजा मार्ट कंपनी के एरिया मॅनेजर फ्रांसिस पन्ना की बातों में आकर 7 मई 2022 को अपनी बेटी के मोबाइल फोन से फोन पे के माध्यम से फ्रांसिस पन्ना को 40 हजार रुपए ट्रांसफर कराया। फार्म भरने 1500 रुपए बोर खनन के लिये दी है।

उसी दिन गांव की अन्य 2 महिलाओं ने भी बोर खनन के लिए 41500- 41500 रुपए दिए। इन तीनों के साथ ही अन्य अलग-अलग ग्रामवासियों ने कुल रकम 3 लाख 63 हजार रुपए बोर खनन के नाम पर डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की एवं एरिया मॅनेजर फ्रांसिस पन्ना को दिये। पैसा लेने के बाद आज तक फ्रांसिस पन्ना, निशांत तिर्की, सरगुजा मार्ट कंपनी की डायरेक्टर लता खुंटे के द्वारा बोर खनन नहीं किया गया और ना ही पैसा वापस किया गया। जिससे इन तीनों के साथ साथ अन्य गांव के लोगों के साथ बोर खनन के नाम पर धोखाधड़ी किये। रिपोर्ट पर चैकी दोकड़ा में धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। विवेचना के दौरान टीम को थाना गांधी नगर अंबिकापुर जिला सरगुजा से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना गांधी नगर अंबिकापुर के मामले में लता खुटे अम्बिकापुर जेल में निरूद्ध है। जशपुर पुलिस पुलिस ने लता खुंटे को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी निशांत तिर्की के अंबिकापुर में मौजूद होने की सूचना मुखबीर से मिलने पर उसे अंबिकापुर से अभिरक्षा में लेकर चैकी दोकड़ा लाया गया एवं फ्रांसिस पन्ना को उसके गांव में दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया।

दोनों आरोपियों से घटना के बारे करने पर बताया कि लोगों से बोर खनन के नाम से पैसा उगाही कर फर्जी रशीद देकर धोखाधड़ी की। फर्जी बिल बुक व धोखाधड़ी से संबंधित अन्य दस्तावेज पेश किये जिसे जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को 25 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, एएसआई रामजी साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक श्याम कुमार चौहान, आरक्षक रमेश पैंकरा, आरक्षक उपेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।

जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर सरगना लता खूंटे है, जो ठगी के मामले में पूर्व से जेल में बंद है, इसके लिये भी प्रोडक्शन वारंट ले लिया गया है। जशपुर जिले के कुनकुरी में इन्होनें ऑफिस खोला था जिसका डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की एवं एरिया मैनेजर फ्रांसिस पन्ना था, इन सभी ने मिलकर क्षेत्र के लोगों को सस्ते दर पर बोर खनन के नाम पर ठगी किया गया है।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao August 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व सीएम भूपेश पर बरसे विधायक रिकेश, बोले- भिलाई को कर रहे बदनाम.. साबित करें या मांगे माफी
Next Article केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में पैक्स का किया शुभारंभ, समीक्षा बैठक दिए दिशा निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?