ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधी रात को छावनी में तब्दील हुआ भिलाई-3 थाना परिसर… दो युवकों में विवाद के बीच बढ़ा तनाव, सिरसा गेट पर चक्काजाम
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

आधी रात को छावनी में तब्दील हुआ भिलाई-3 थाना परिसर… दो युवकों में विवाद के बीच बढ़ा तनाव, सिरसा गेट पर चक्काजाम

By Mohan Rao Published August 24, 2024
Share
भिलाई तीन थाना परिसर में लोगों की भीड़
SHARE

भिलाई। शुक्रवार को आधी रात को भिलाई-3 क्षेत्र में हंगामा मच गया। सामान्य सड़क हादसे को लेकर दो युवकों के बीच उपजा विवाद मारपीट में बदला और उसके बाद सांप्रदायिकता का रंग चढ़ने की कगार पर पहुंचा। इससे पहले की ऐसा कुछ होता पुरानी भिलाई की पुलिस ने सूझबूझ दिखाई। वहीं दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ने की आशंका के मद्देनजर भिलाई-3 थाना परिसर रात भर छावनी में तब्दील रहा। चक्का जाम के बाद पुलिस ने तीन युवकों व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया। हालांकि गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लोगों ने शनिवार की दोपहर को सिरसा गेट पर चक्काजाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रात साढ़े 11 बजे भिलाई-3 में राम मंदिर के पास सामान्य दुर्घटना के चलते एक ट्रक खड़ी हो गई। इससे जाम लगने पर जिम का संचालन करने वाले एकता नगर निवासी युवक पुष्पराज सिंह राजपूत ट्रक ड्राइवर से बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि तभी वहां पर शकील नामक युवक नशे की हालत में पहुंचा और पुष्पराज से भिड़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद दोनों ने फोन करके अपने-अपने साथियों को मौके पर बुला लिया।

इस दौरान शकील के समर्थन में वहां आरिफ और असरफ नाम के युवक पहुंचे और कथित रूप से पुष्पराज सिंह राजपूत से मारपीट किया। इसके साथ ही वहां पर भीड़ ने चक्का जाम भी कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची। इस दौरान मामले में कहीं सांप्रदायिक रंग न चढ़ जाए, इसलिए मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर रक्षित केन्द्र से पुलिस फोर्स भिलाई-3 थाने पहुंचकर एलर्ट हो गई। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी छावनी हरीश पाटिल, सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी भी पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को थाने में बिठाकर समझाइश देते हुए माहौल को शांत कराया। वहीं पुष्पराज सिंह राजपूत की शिकायत पर शकील सहित आरिफ और असरफ सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

चक्का जाम में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री
अपराध दर्ज होने के बाद मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने शनिवार दोपहर को फिर एक बार सिरसा चौक पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुष्पराज से मारपीट करने वाले तीनों ही आरोपी रात में ही फरार हो गए थे। सिरसा चौक पर किए गए चक्का जाम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनका काफिला फंस गए। वे दुर्ग में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। इसके बाद पूर्व सीएम बघेल अपनी गाड़ी से उतरे और प्रदर्शनकारियों के बीच बात करने पहुंचे। लेकिन माहौल गरमाता देख मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने पूर्व सीएम बघेल को सुरक्षा प्रदान करते हुए दुर्ग की ओर रवाना किया।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao August 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की महाप्रभु वल्लभाचार्य जी के मुख्य प्राकट्य बैठक स्थल और चम्पेश्वर महादेव की पूजा
Next Article तोता पाल रहे हैं तो चिड़ियाघर में जमा कराएं वरना जाना पड़ सकता है जेल, डीएफओ ने जारी किए दिशा निर्देश… टोल फ्री नंबर भी जारी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?