ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई स्टील प्लांट में जलकर खाक हुआ एक टन गांजा, 3 करोड़ से ज्यादा का नशीला सामान नष्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई स्टील प्लांट में जलकर खाक हुआ एक टन गांजा, 3 करोड़ से ज्यादा का नशीला सामान नष्ट

By Mohan Rao
Published: August 20, 2024
Share
दुर्ग रेंज के तहत जब्त मादक पदार्थों का किया गया नष्टीकरण
SHARE

दुर्ग रेंज के जिला दुर्ग, बालोद, बेमेतरा पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त माल का किया गया नष्टीकरण

दुर्ग। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के आदेश पर दुर्ग रेंज के तहत तीन जिलों दुर्ग, बालोद व बेमेतरा में नारकोटिक्स एक्ट के तहत जब्त नशीले सामान को मंगलवार को नष्ट किया गया। आईजी रामगोपाल गर्ग के दिशा निर्देश पर मंगलवार को जब्त शराब, नशीली टेबलेट, सिरप व गांजा नष्ट किया गया। दुर्ग पुलिस ने तीन जिलों में जब्त लगभग 1 टन गांजा भिलाई स्टील प्लांट की दमन भट्टी में जलाया गया। इस दौरान  लगभग 3 करोड़ का नशीला सामान नष्ट किया।

बता दें पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज अन्तर्गत जिलों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए रेंज स्तर पर हाईलेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति गठित की गई थी। भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 के में जलाकर नष्ट किया गया। इसके अलावा भिलाई इस्पात संयंत्र के मड़ौदा डेम के पास स्थान में Tripoliden Syrup, 9440 नग शीशी को बुलडोजर से कुचल कर गड्ढे में पाट कर विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई।

इस दौरान दुर्ग रेंज के 141 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है।  जिसमें जिला दुर्ग से 79, बालोद 23 , बेमेतरा 39 प्रकरणों है । जिसमें गांजा-  989.303 किलोग्राम , 09 नग गांजा पौधा, हीरोइन 170.220 ग्राम, ब्राउन शुगर 225.764 ग्राम, टैबलेट 11,91,314 नग,  कैप्सूल 4200 नग, सीरप 9440 शीशी थे। कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुखनंदन राठौर, डीएसपी पनिकराम कुजूर, डीएसपी शिल्पा साहू, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी सतीश ठाकुर, नन्द कुमार पटेल, प्रभारी पर्यावरण संरक्षक मंडल दुर्ग सहित बीएसपी के आलाधिकारी एवं बालोद, बेमेतरा ,दुर्ग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जेनेटिक इंजीनियरों का दावा : 2045 तक मरना हो जाएगा स्वैच्छिक, बढ़ती उम्र का इलाज होगा संभव
Gustakhi Maaf: जब हनुमान जी को लगा था श्राप
मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तोमर को लिखा पत्र: ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के लिए रखी यह मांग
केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा 13 दिसम्बर को रहेंगे रायपुर में, जनादेश परब सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
कोरोना काल में मानवता की सेवा कर डॉक्टरों ने बचाई लाखों लोगों की जान: मुख्यमंत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनसम्पर्क की छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र… छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों की स्मृतियां प्रदर्शित
Next Article आकाशगंगा सब्जी मंडी से हटा कचरा संग्रहण पॉइंट, अब ट्रॉली से उठेगा कचरा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?