ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क तक फैलाकर कारोबार कर रहे व्यपारियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई, हटाया अतिक्रमण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सड़क तक फैलाकर कारोबार कर रहे व्यपारियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई, हटाया अतिक्रमण

By @dmin
Published: July 13, 2022
Share
SHARE

सड़क किनारे सामान फैलाकर व्यापार न करें, अन्य सामग्री भी न फैलाये, व्यवस्थाओं को बिगाडऩे वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी:आयुक्त
दुर्ग। न्यू बस स्टेंड क्षेत्र समेत मुख्य मार्ग नलघर के सामने जी.ई. रोड पर सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे के मार्गदर्शन पर निगम बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग के अमला ने कार्रवाई की। कार्रवाई के लिए पहुंचे निगम अमला ने अतिक्रमण कारियों की फ़ोटो व वीडियोग्राफी करवाई और उसके बाद दुकान के बाहर सड़क पर फैलाकर रखे गए सामानों को हटवाया गया। न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में दुकान के सामने कारोबार सड़क में फैलाकर कारोबार कर रहे हैं। बस स्टैंड पार्किंग के पास ऑटो गैरेज के दौरा कंडम गाडिय़ों को हटवाकर साफ -सफाई करवाया गया। बस स्टेंड के भीतर व मुख्य मार्ग पर आवागमन को लेकर आम जनता को दिक्कत हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए एक दिन पूर्व अलसुबह कलेक्टर मीणा के भ्रमण के दौरान आयुक्त सर्वे की मौजूदगी में एक दिन पूर्व निरीक्षण किया गया था। निर्देश का पालन करते हुए निगम का बाजार विभाग व अतिक्रमण विभाग ने न्यू बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाही की।

निगम कर्मचारियों ने बस स्टैंड जी.ई. रोड क्षेत्र में सड़क किनारे कब्जा कर सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वाले बाहर समान रखे सभी व्यापारियों की फ़ोटो व वीडियोग्राफी पूर्व में करवाई गई। इसके बाद उक्त व्यापारियों द्वारा फैलाकर रखे गए सामान को हटवाया गया। निगम की सख्ती को देखते हुए कुछ कारोबारी अपना सामान स्वयं हटाने लगे।

इस दौरान निगम के अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा कि सामान दुकान से बाहर निकलकर फैलाकर न रखे और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में निगम प्रशासन को सहयोग करें,समझाइस को नही समझने वालों के खिलाफ 10 हज़ार तक का जुर्माना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाही निरन्तर जारी रहेगी।अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के समय बाजार विभाग के प्रभारी अधिकारी थानसिंग यादव, ईश्वर वर्मा, राजू बक्शी,शशिकांत यादव,भुवानदास साहू और अतिक्रमण अमला मौजूद थे।

संजय राउत बोले- बागियों का होगा ‘हिसाब’, नहीं इस्तेमाल करने देंगे बालासाहेब का नाम
सपा अध्यक्ष का बड़ा एलान, कहा- जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ूंगा
रेलवे का ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते अभियान : रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता, अब तक 261 बच्चे सकुशल लौटे घर
प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू की अगुवाई में जोगी कांग्रेस के कट्टर समर्थक कन्हैय्यालाल ने किया कांग्रेस प्रवेश… गमछा पहनाकर किया स्वागत
कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हैदर समेत दो ढेर, सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में था दहशतगर्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल स्कूल की दुर्दशा पर विधायक वोरा ने जताई नाराजगी, स्कूलों की स्थिति चिंताजनक
Next Article राष्ट्रपति निर्वाचन के लिए आज शाम पहुंचेगा मतपेटी व मतदान सामाग्री, कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचाया जाएगा स्ट्रांग रूम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?