ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर एक रेल हादसा : कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित… यह है हादसे की वजह
Share
Notification Show More
Latest News
गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत
October 16, 2026
shreekanchanpath 04 # 16 October 2026
October 16, 2026
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalRailway News

फिर एक रेल हादसा : कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित… यह है हादसे की वजह

By Mohan Rao Published August 17, 2024
Share
कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी
SHARE

कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में शनिवार की सुबह गोविंदपुरी स्टेशन के आगे होल्डिंग लाइन के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। खासबात यह है कि इस हादसे में एक भी यात्री हताहत नहीं हुआ है। एक्सप्रेस से पटरी से उतरने के पीछे किसी की साजिश बताई जा रही है क्योंकि ट्रेन का इंजन ट्रैक पर किसी भारी चीज से टकराया था और मोके पर लगभग तीन फीट का पटरी का टुकड़ा भी मिला है। एक्सप्रेस की स्पीड कम होने के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। सूचना मिलने के बाद प्रशासन द्वारा राहत और बहाली का कार्य शुरू कर दिया गया है। यात्रियों को कानपुर ले जाने के लिए बसें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को कानपुर ले गईं। आईबी और यूपी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

शुरुआती जांच में लोको पायलट ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त/मुड़ा हुआ था। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं, जो लोको से 16वें कोच के पास मिले हैं। जांच में यह बात भी सामने आई है कि रेलवे ट्रैक में कोई फ्रैक्चर नहीं है। यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है। भारतीय रेलवे ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

रेलमंत्री ने किया ट्वीट
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा है कि शनिवार सुबह 02:35 बजे साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अमदावाद) का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। चोट के तीखे निशान मिले हैं। साक्ष्य सुरक्षित रखे गए हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों या कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों के लिए अमदावाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

You Might Also Like

गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

Mohan Rao August 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रक्षाबंधन पर अब छत्तीसगढ़ में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
Next Article स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित हुई जशपुर की एएनएम व मितानिन…. सीएम साय ने दी बधाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?