ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सावन के चौथे सोमवार को विधायक देवेंद्र निकालेंगे विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से जल लेकर देव बलौदा में करेंगे जलाभिषेक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सावन के चौथे सोमवार को विधायक देवेंद्र निकालेंगे विशाल कांवड़ यात्रा, शिवनाथ नदी से जल लेकर देव बलौदा में करेंगे जलाभिषेक

By Mohan Rao
Published: August 11, 2024
Share
SHARE

भिलाई। हर साल की तरह इस वर्ष भी जय हनुमान सेवा वाहिनी द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। हर  साल कि तरह  इस साल भी  विधायक श्री यादव शहरवासियो कि सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली के  लगभग 30 किलोमीटर की  कावड़ पदयात्रा करेंगे।  12  अगस्त सोमवार को सुबह 5.30 बजे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव  शिवनाथ नदी में स्नान कर अपने कांवड़ में शिवनाथ नदी का जल भरकर हर हर महादेव का जयकारा करते हुए निकलेंगे।

 इससे एक दिन पहले रविवार को विधायक श्री यादव ने शहरवाशियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कावड़ यात्रा में शामिल हो. सौरभ मिश्रा ने कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए विधायक श्री यादव को कावड़ भेंट किया है। हजारों भक्तों विधायक श्री यादव के साथ कावड़ यात्रा में शामिल होंगे. शिवनाथ नदी से अपने कावड़ में जल भरकर भक्त पैदल-पैदल हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए देवबलोदा प्राचीन मंदिर पहुंचेगे। देव बलौदा के प्राचीन मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।

इस भव्य आयोजन का नेवता सेवा वाहिनी जिले के  सभी लोगों को दे रहे है। राजनीति से पूरी तरह से परे होकर सिर्फ बाबा भोलेनाथ की भक्तिमय इस धार्मिक आयोजन में सभी बाबा के भक्त के रूप में शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में शामिल होने और भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धजीवी वर्ग सभी अपना वीडिया शेयर करके लोगों से अपील कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव ने सभी को आमंत्रित करते हुए कि कहा कि शिवनाथ नदी से जल लेकर प्राचीन मंदिर देवबलोदा पहुंचेंगे। जहां सभी भक्त पूजा अर्चना करेंगे। सभी भिलाईवासियों से अनुरोध है कि इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं और शहर व प्रदेश के लिए शिवजी से कामना करें और सभी के जीवन में खुशहाली आए, यह भाव लेकर आगे बढ़े।

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रदर्शनी केंद्र का किया शुभारंभ, ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CG Politics: कांग्रेस में राहुल-प्रियंका तो भाजपा में मोदी के बाद योगी-हेमंता की डिमांड!
सुविधाओं का जायजा: बंद स्ट्रीट लाइट पर भड़के आयुक्त ठेका कंपनी को किया तलब
कोंडागांव में 22 बच्चों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप, मोहल्ला क्लास को बनाया गया आइसोलेशन सेंटर
अच्छी पहल: कोरोना की दूसरी लहर ने समझाया ऑक्सीजन का महत्व तो 10 बच्चों ने लगा दिए 750 पौधे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पति और प्रेमी ने कर दी महिला की हत्या… दृश्यम मुवी देख की थी पूरी प्लानिंग… हैरान करने वाली है वजह
Next Article सुव्यवस्थित योजना बनाकर काम करें, तो छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन सकता है : सांसद विजय बघेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?