ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, रायपुर पुलिस ने शातिर ठग को दिल्ली से दबोचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, रायपुर पुलिस ने शातिर ठग को दिल्ली से दबोचा

By Mohan Rao
Published: August 10, 2024
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी ने रायपुर के एक डॉक्टर को शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगभग 3 करोड़ रुपए का चूना लगाया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी की पतासाजी की और लंबे प्रयास के बाद आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अलग अलग राज्यों के कुल 50 से अधिक पुलिस थानों व साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज है

बता दें प्रार्थी प्रोफेसर डॉ. डी सुनील एम एस, एमसीएचऑर्थो (यूके) (48) निवासी पंडरी रायपुर ने अपनी शिकायत में बताया कि शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 2.92 करोड़ रुपए की ठगी हो गई। पुडरी पुलिस ने इस मामले में धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्रवाई करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। दिल्ली निवासी आरोपी अंकित सिंह द्वारा पता बदल कर फर्जी कम्पनी बनाकर कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाने की जानकारी मिली। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 50 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। इसके बाद पुलिस की टीम ने दिल्ली में दबिश देकर आरोपी अंकित सिंह को गिरफ्तार किया और को शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेजा गया है।

संस्कृति विभाग की पहल: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव और छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन का आयोजन 28 से
कृष्ण कुंज : अब तक 169 नगरीय निकायों में लगाए गए 55 हजार से अधिक पौधे… 224 एकड़ फैला कृष्ण कुंज
आजमगढ़ में जीत और सपा की हार पर बोले बीजेपी के निरहुआ, विरासत में मिली सियासत के अहंकार का अंत
विश्व एड्स दिवस पर किया गया राज्य स्तरीय लघु फिल्म और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ
आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप ने मान ली हार, जो बाइडेन को सत्ता सौंपने को हुए तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई के इलेक्ट्रिक लोको शेड को मिला उच्च क्षमता वाले ट्विन लोको के मेंटेनेंस का जिम्मा, जीएम इटियेरा ने देखी व्यवस्था
Next Article CG Breaking : प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर दंपति से लूट, 24 घंटे में पकड़ाए बदमाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?