ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अतिक्रमण पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, जुनवानी क्षेत्र में हटाए कब्जे… बासी फुड बेचने वालों पर लगाया जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

अतिक्रमण पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, जुनवानी क्षेत्र में हटाए कब्जे… बासी फुड बेचने वालों पर लगाया जुर्माना

By Mohan Rao
Published: August 8, 2024
Share
अतिक्रमण पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई,
SHARE

भिलाई। अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को भिलाई निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। अवंती बाई चौक से जुनवानी सूर्या मॉल चौक तक नाली के ऊपर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इन लोगों को दो दिन पहले नोटिस थमाया गया था इसके बाद भी अपने कब्जों को नहीं हटाया। गुरुवार को निगम की टीम ने कार्रवाई कर कब्जों को हटाया। इसके अलावा निगम की टीम ने बासी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर भी कार्रवाई की और जुर्माना लगाया।

आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सूचना मिली थी कि व्यापारियों द्वारा नाली के उपर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसे देखते हुए अधिकारियो को निर्देश दिये कि व्यापारियो द्वारा नाली के उपर अवैघ अतिक्रमण कर रखा है, जिसे हटाने की कार्रवाई की जानी है। गरूवार को जोन आयुक्त येशा लहरे तोड़फोड़ दस्ता लेकर मौके पर पहुंच गई। नाली के उपर अवैघ अतिक्रमण कर रखे व्यापारियो पर एकरूपता के साथ कार्रवाई की गई। नाली के उपर अवैध अतिक्रमण के कारण नाली ठीक से साफ नहीं हो पा रही है, जिससे पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है।

एक ही स्थान पर पानी के भराव हो जाने से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे बिमारियो को खतरा बढ़ रहा है। नाली जाम होने से बरसात के समय सुचारू रूप से जल निकासी अवरूद्व हो रही है। जुनवानी चैंक पर स्थित पेट्रोल पम्प द्वारा अतिरिक्त कब्जा करके विज्ञापन बोर्ड, लाईट एवं मिनी गार्डन निर्मित किया गया था। पूर्व में दो नोटिस देने के बाद भी खाली नही किया गया था, उसे भी हटाया गया। कार्यवाही के दौरान जोन सहायक राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, धीरज साहू, बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, अभियंता अरविंद शर्मा, शहबाज खान, वसीम खान, जोन स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, राजेश गुप्ता, कन्हैया यादव, मंगल, विष्णु एवं निगम का तोड़फोड़ दस्ता की टीम उपस्थित रहे।

बासी फुड बेचने वालों पर लगाया जुर्माना
गुरूवार को नगर पालिक निगम भिलाई के जोन 1 नेहरू नगर अंतर्गत जलजनित मौसमी बीमारी की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 17 आकाश गंगा में साफ-सफाई को लेकर प्रतिष्ठानो में जाकर जांच की। होटल एवं आईसक्रीम पार्लर में निरीक्षण के दौरान खादय पदार्थ एवं साफ-सफाई सही नहीं पाए जाने पर कार्यवाही की गई। जिसमें कोलकाता रोल्स, देवांगन डेली निड्स, राज होटल, टी स्टाल एवं नास्ता की दुकानों में निरीक्षण के दौरान खादय पदार्थ बासी पाया गया। बासी व बदबूदार खादय पदार्थो को जप्ती बनाकर उसे नष्ट किया गया। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक पाये जाने पर इन प्रतिष्ठानो से 4500 की चालानी कार्रवाई भी की गई।  

बासी फुड बेचने वालों पर लगाया जुर्माना

नगर निगम भिलाई आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने लोगो से अपील की है कि बरसात के दिनो में बाहर खाते समय अपनी सेहत का ध्यान रखें। फूड पाउजनिग, डायरिया, पीलिया आदि बीमारियां दुषित खादय पदार्थ खाने से हो सकती है, सावधान रहे। ताजा एवं शुद्व खादय पदार्थ का ही सेवन करे। खाने से पहले हाथो को अच्छे से अवश्य धो लेवें। जहां खाने जाये उस जगह पर साफ-सफाई हो इसका पुरा ध्यान रखा जायें। जिससे मौसमी बीमारियो से अपने आप को बचाया जा सके। कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, लिपिक संतोष हरमुख, वार्ड सुपरवाईजर कर्मचारियो के साथ उपस्थित रहे।

अब डेंगू-चिकनगुनिया का संकट : दिल्ली हाईकोर्ट ने स्वयं लिया संज्ञान, सरकार को जारी किया नोटिस
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 22889 नए मरीज, संक्रमणमुक्त मामलों की संख्या 95 लाख के पार
कुली नंबर 1 को लेकर वरुण सारा का जमकर उड़ रहा मजाक
PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा…. बरसात से पहले सड़कों की मरम्मत व ई-श्रेणी में पंजीयन और अनुबंधित इंजीनियरों की जानकारी हर महीने भेजने के निर्देश
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ के सात पुलिस अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पदक, 15 अगस्त होंगे सम्मानित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैशाली नगर विधायक रिकेश ने अपने जन्मदिन के पूर्व की लोगों से अपील, गिफ्ट में मांगी यह चार चीजें
Next Article ऑपरेशन शंखनाद : 52 गो-वंश को तस्करों से कराया गया मुक्त, कुल 9 आरोपी गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?