ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश : सुबह से हो रही मुसलाधार बारिश, दुर्ग भिलाई तरबतर… तस्वीरों में देखें शहर का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश : सुबह से हो रही मुसलाधार बारिश, दुर्ग भिलाई तरबतर… तस्वीरों में देखें शहर का हाल

By Mohan Rao
Published: August 3, 2024
Share
सुबह से हो रही मुसलाधार बारिश, दुर्ग भिलाई तरबतर
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में सावन का महीना झमाझम बारिश के साथ गुलजार हो रहा है। शनिवार को सुबह से ही छत्तीसगढ़ के अधिकतर हिस्सों में मुसलाधार बारिश हो रही है। आसमान में चारों ओर जमकर बादल छाये हुए हैं। ठंडी हवाओं के साथ सावन की झड़ी लगी है। तेज बारिश के कारण दुर्ग भिलाई और राजधानी का मौसम काफी सुहाना हो गया है। लोग बारिश का मजा ले रहे हैं। लगभग दो सप्ताह से बारिश का यह दौर जारी है लेकिन शनिवार को तेज बारिश के कारण शहर की सड़कें भी लबालब दिखीं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय है और प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम व तेज बारिश हो रही है। सर्वाधिक वर्षा रघुनाथनगर स्टेशन (जिला बलरामपुर) में 15 से.मी. दर्ज की गयी। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.7°C ARG बलरामपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल व उससे लगे झारखंड के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण के केंद्र से होते हुए सागर द्वीप एवं तत्पश्चात दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। एक निम्न दाब का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे हुए झारखंड के ऊपर स्थित है तथा इससे सम्बद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम- उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। वहीं एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तरी राजस्थान से उत्तरी मध्यप्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे हुए झारखंड के ऊपर स्थित निम्न दाब क्षेत्र से लगे हुए चक्रवाती परिसंचरण व उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए दक्षिण असम तक औसत समुद्र तल से 0.9 व 4.5 किमी के बीच बनी हुई है। इसके कारण प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश हो रही है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 603.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 603.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 02 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1435.0 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 258.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

इसी प्रकार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 393.0 मिमी, बलरामपुर में 623.5 मिमी, जशपुर में 421.8 मिमी, कोरिया में 443.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 414.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 521.6 मिमी, बलौदाबाजार में 663.5 मिमी, गरियाबंद में 620.9 मिमी, महासमुंद में 465.8 मिमी, धमतरी में 641.1 मिमी, बिलासपुर में 568.2 मिमी, मुंगेली में 626.6 मिमी, रायगढ़ में 488.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 271.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 542.1 मिमी, सक्ती 444.2 कोरबा में 736.6 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 529.0 मिमी, दुर्ग में 380.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 483.9 मिमी, राजनांदगांव में 682.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 811.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 462.2 मिमी, बालोद में 758.7 मिमी, बेमेतरा में 372.0 मिमी, बस्तर में 711.6 मिमी, कोण्डागांव में 697.4 मिमी, कांकेर में 889.4 मिमी, नारायणपुर में 777.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 830.4 मिमी और सुकमा जिले में 958.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

हड़ताल से कई विभाग में लटके ताले, बांसुरी बजाकर सरकार को जगाया
छत्तीसगढ़ के इस जिले में प्रशासन ने रोके 14 बाल विवाह, परिजनों को दी समझाइश
इस जिले के कलेक्टर ने महुआ पेड़ के नीचे लगाई जन चौपाल, 5 गांवों की सुनी समस्याएं, निराकरण का दिलाया भरोसा…
मिसाइल परीक्षण में भारत एक और कदम: किया घातक ‘नागÓ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण
रायपुर में हो रही नशीले पदार्थो की तस्करी के बड़े सरगना हरकिरत सिंह को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहा देश में धान का सर्वाधिक मूल्य…. धान की बिक्री से किसानों के खाते में आए 32 हजार करोड़
Next Article किसान अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा, छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने दी सहमति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?