ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चेन स्नेचर…. पैदल जाती महिलाओं को बनाता था निशाना
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चेन स्नेचर…. पैदल जाती महिलाओं को बनाता था निशाना

By Mohan Rao Published July 30, 2024
Share
चेन स्नेचर गिरफ्तार
SHARE

एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना नेवई, मोहन नगर, भिलाई भट्ठी की संयुक्त कार्रवाई

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने बाइक पर घूम-घूमकर चेन स्नेचिंग करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। अलग अलग थाना क्षेत्र में बदमाश ने इन घटनाओं को अंजाम दिया। लगभग 7 चेन स्नेचिंग के मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने 6 सोने की चेन व एक लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया है। पुलिस ने कुल 6 लाख 20 हजार रुपए का मशरुका जब्त कर आरोपी को जेल न्यायिक रिमांड पर भेजा है। खासबात यह है कि आरोपी पूर्व में भी चेन स्नेचिंग के मामले में जेल जा चुका है।

इस मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि जिले में लगातार एक के बाद एक चेन स्नैचिंग की घटनाएं हो रही थी। इसे लेकर दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों पर नजर रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे और विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी टीवी फुटेज भी देखा गया जिससे एक संदिग्ध की पहचान की गई।

संदिग्ध की पहचान होने के बाद पुलिस ने भरत गुप्ता उर्फ राहूल को घेरांबदी कर पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में पहले वह गुमराह करते रहा लेकिन बाद में सारा सच उगल दिया। शातिर ने बताया कि करीब 06 माह पूर्व जनवरी में थाना भिलाई भट्ठी से एक मोटर सायकल बजाज प्लेटिना चोर की थी। इसी बाइक का इस्तेमाल वह चेन स्नेचिंग करने के लिए करता था। उसने फरवरी में थाना नेवई क्षेत्र अन्तर्गत मैत्रीकुंज में टहल रही महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। इसके बाद नेवई क्षेत्र में 4 बार चेन स्नेचिंग की। 1 सप्ताह पूर्व थाना मोहन नगर क्षेत्र में सिंधिया नगर हनुमान मंदिर के पीछे सुबह करीबन 6:00 बजे एक महिला अपने बच्चे को स्कूल बस में बिठा कर पैदल अपने घर जा रही थी। उसी वक्त महिला के गले से मंगल सूत्र खींच कर भाग गया।

आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से 6 नग सोने की चैन व लॉकेट घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना बरामद कर जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई पूर्ण बहादूर, प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा, प्रदीप सिंह, आरक्षक अनूप शर्मा, उपेन्द्र यादव, पन्ने लाल, शिव मिश्रा, शहबाज खान, नरेन्द्र सहारे, अजय गहलोत, तिलेश्वर राठौर, विक्रान्त बयु, थाना नेवई से उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, एएसआई रामचंन्द्र कंवर, गंगाराम, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, जगत पाल, आरक्षक रवि विसाई, थाना मोहन नगर से उप निरीक्षक लक्ष्मण ठाकुर, प्रधान आरक्षक मोहन साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बलौदा बाजार डबल मर्डर का खुलासा : मां-बेटी के कत्ल का आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध बनी हत्या की वजह
Next Article छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका 31 को लेंगे शपथ, रायपुर पहुंचने पर सीएम साय ने किया स्वागत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?