ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : सनकी पति ने चलती कार से पत्नी को बाहर फेंका, पैर पर चढ़ा दी कार… घर पर की बुजुर्ग दादी सास से मारपीट
Share
Notification Show More
Latest News
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
September 21, 2026
बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा की
सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश
September 21, 2026
मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना
कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन
September 21, 2026
सतत जांच, उपचार और विभागीय परामर्श से हुए पूरी तरह स्वस्थ
सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति
September 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : सनकी पति ने चलती कार से पत्नी को बाहर फेंका, पैर पर चढ़ा दी कार… घर पर की बुजुर्ग दादी सास से मारपीट

By Mohan Rao Published July 30, 2024
Share
सनकी पति ने चलती कार से पत्नी को बाहर फेंका, पैर पर चढ़ा दी कार
SHARE

भिलाई। शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से फेंक दिया। इतना ही नहीं उसने पत्नी को कार से कुचलने की कोशिश भी की। इसमें पत्नी की जान बच गई पर पैर कार से कुचल गया। सोमवार शाम को भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 5 चौक की इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। युवक ने घर ले जाकर अपनी बीमार व बुजुर्ग दादी सास के साथ भी मारपीट किया है। पीड़िता के परिजनों ने भिलाई नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में आरोपी युवक का नाम सेक्टर 4 निवासी रजत प्रताप सिंह है। रजत गोदावरी स्टील में इंजीनियर है। सेक्टर 5 की रहने वाली प्रियंका सिंह ( 24 वर्ष ) के साथ रजत प्रताप सिंह की शादी 7 जून 2023 को हुई थी। रजत प्रताप ने सोमवार शाम को सेक्टर 9 अस्पताल से अपनी दादी उर्मिला देवी के साथ आटो से सेक्टर 5 लौटते समय प्रियंका सिंह को जबरदस्ती अपनी कार में बिठाया और फिर विवाद के बाद दरवाजा खोलकर उसे बाहर की ओर धक्का दिया। रजत प्रताप ने प्रियंका को कार से कुचलने की कोशिश की। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वहीं प्रियंका के परिजनों ने भिलाई नगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि शादी के दो महीने बाद से प्रियंका और रजत में पारिवारिक विवाद शुरू हो चुका था। इस विवाद के चलते प्रियंका 4 महीने से अपने ससुराल में रह रही थी। प्रियंका सोमवार शाम को अपनी दादी को सेक्टर 9 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर आटो से सेक्टर 5 स्थितअपने माता-पिता के निवास लौट रही थी। इसी दौरान सनकी युवक रजत सेक्टर 5 चौक के पास पहुंचा और अपनी पत्नी प्रियंका को जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश करने लगा। प्रियंका की दादी को उसने कार में पहले ही बिठा लिया था। उसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। प्रियंका गाड़ी में बैठने से मना करने लगी, लेकिन सनकी रजत प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी प्रियंका का गला दबाकर कार से घसीटा और चलती कार से फेंक दिया। इस दौरान प्रियंका का पैर कार से कुचल गया। वहीं प्रियंका की दादी को कार में बिठाकर घर ले गया। आरोपी युवक ने अपनी दादी सास उर्मिला देवी के साथ भी मारपीट की। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ भिलाई नगर थाना में  शिकायत दर्ज कराई है।

You Might Also Like

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन

सेवा संकल्प अभियान : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम : विजय को मिली टीबी से मुक्ति

Mohan Rao July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केरल के वायनाड में भूस्खलन से भारी तबाही : अब तक 70 लोगों की मौत, मलबे में फंसी सैकड़ों जानें
Next Article करंट की चपेट में आई खेत में काम कर रही महिला, लोगों ने डंडा मारकर किया अलग, इलाज जारी करंट की चपेट में आई खेत में काम कर रही महिला, लोगों ने डंडा मारकर किया अलग, इलाज जारी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?