ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : हावड़ा-मुंबई मेल डिरेल… ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत और 20 घायल
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

Big News : हावड़ा-मुंबई मेल डिरेल… ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन की मौत और 20 घायल

By Mohan Rao Published July 30, 2024
Share
मुंबई मेल डिरेल
SHARE

पहले से डिरेल मालगाड़ी के डिब्बे से टकराने से हुआ हादसा, रेलवे का राहत व बचाव कार्य जारी

जमशेदपुर (एजेंसी)। हावड़ा-मुंबई मेल (12810) मंगलवार की सुबह हादसे का शिकार हो गई। झारखंड के जमशेदपुर के पास सरायकेला-खरसावां जिले में यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह लगभग 3.43 बजे मुंबई-हावड़ा मेल (12810) की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं। पहले से यहां एक मालगाड़ी डिरेल हो गई थी और मुंबई मेल मेल पटरी पर गिरे मालगाड़ी के डिब्बे से टकराई और डिरेल हो गई। इस हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर रेलवे के अफसर व रेस्क्यू टीम पहुंच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना जमशेदपुर से 80 किलोमीटर दूर बड़ाबांस के पास सुबहर 3 बजकर 45 मिनट पर हुई। पश्चिमी सिंहभूम के काफी बड़ाबांस के पास मुंबई-हावड़ा मेल के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें बी4 डिब्बे में एक यात्री सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई। डिरेल होने वाले कोच में कुल 16 यात्री कोच, एक पैंट्री कार तथा एक पावर कार शामिल है। घायलों को बड़ाबांस में चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उन्हें अब बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है। दक्षिण-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटनास्थल के करीब ही एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटनाएं एक ही समय पर हुईं या अलग-अलग वक्त पर।

आजाद हिंद सहित कई ट्रेनें प्रभावित
हावड़ा मुंबई रूट बेहद व्यस्त रूट माना जाता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खंड के महत्वपूर्ण स्टेशन इस रूट पर हैं और रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। मुंबई मेल के डिरेल होन से इस रूट पर चलने वाली हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस, हावड़ा अहमदाबाद सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित हो गई है। इस दौरान पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया और कुछ ट्रेनों को पिछले और अगले स्टेशन से ही रवाना करने या रोकने का निर्णय लिया गया है। घटना के बाद हावड़ा रेलवे स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। इस बीच हादसे के चलते पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर
टाटानगर : 06572290324, चक्रधरपुर : 06587 238072, राउरकेला: 06612501072, 06612500244, हावड़ा: 9433357920, 03326382217, रांची: 0651-27-87115, एचडब्ल्यूएच हेल्प डेस्क: 033-26382217, 9433357920, एसएचएम हेल्प डेस्क: 6295531471, 7595074427, केजीपी हेल्प डेस्क: 03222-293764, सीएसएमटी हेल्पलाइन ऑटो नंबर 55993, पी एंड टी 022-22694040, मुंबई: 022-22694040 और नागपुर: 7757912790 है।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को दी गई भावभीनी विदाई, सीएम साय ने दी स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं
Next Article पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अब तक 306 माओवादी हुए गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अब तक 306 माओवादी हुए गिरफ्तार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?