ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बजट 2024-25 : छत्तीसगढ़ राज्य में रेल विकास के लिए मिले 6922 करोड़ रुपए… होंगे विभिन्न विकास कार्य
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBudget 2024ChhattisgarhFeaturedRaipur

बजट 2024-25 : छत्तीसगढ़ राज्य में रेल विकास के लिए मिले 6922 करोड़ रुपए… होंगे विभिन्न विकास कार्य

By Mohan Rao Published July 25, 2024
Share
रेल बजट 2024-25
SHARE

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा विडियों कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

रायपुर। आम बजट 2024-25 में इस बार रेलवे में चल रही विभिन्न परियोजनाओं, नई परियोजनाओं, कार्यो एवं मदों के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। रेलवे के लिए जारी किए गए बजट में मुख्यतः औद्योगिक विकास को बढ़ावा, उच्च घनत्व वाले नेटवर्क की भीड़भाड़ को कम करना एवं मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम बनाने पर ज़ोर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में रेल विकास के लिए 6922 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेसवार्ता को संबोधित कर रेलवे के लिए जारी की गई बजट प्रावधान की जानकारी दी।

2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ राज्य में रेल विकास के लिए 6922 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो कि वर्ष 2009 से 2014 के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आबंटित औसत 311 करोड़ रुपए से 22 गुना अधिक है । वर्ष 2009 से 2014 के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में औसत 6 किलोमीटर प्रतिवर्ष रेल लाइन के निर्माण किए गए, जबकि 2014 से 2024 के दौरान इससे 17 गुना अधिक औसत 100 किलोमीटर प्रतिवर्ष रेल लाइन के निर्माण किया गया । छत्तीसगढ़ राज्य में रेल लाइन का शत प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया है । वर्ष 2014 से 2024 के दौरान 31 किलोमीटर प्रतिवर्ष रेल लाइनों का विद्युतीकरण किया गया है ।

25 नई  रेल लाइन और 32 स्टेशनों का विकास
छतीसगढ़ राज्य में 37018 करोड़ रुपए लागत से 2731 किलोमीटर की 25 नई  रेल लाइन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के 32 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है, जिनमें अकलतरा, अंबिकापुर, बैकुंठपुर रोड, बालोद, बाराद्वार, बिल्हा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, भिलाई, भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, बिलासपुर, चांपा, दल्लीराजहरा, डोंगरगढ़, दुर्ग, हथबंध, जगदलपुर, जांजगीर नैला, कोरबा, महासमुंद, मंदिर हसौद, मरौदा, निपनिया, पेंड्रा रोड, रायगढ़, रायपुर जंक्शन, राज नांदगांव, सरोना, तिल्दा-नेवरा, उरकुरा एवं उसलापुर स्टेशन शामिल है। आगे उन्होने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक छतीसगढ़ राज्य में 141 रेल ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है।

तीसरी व चौथी रेल लाइन का काम
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लाइनों की क्षमता बढ़ाने के लिए दोहरीकरण, तिहरीकरण एवं चौथी लाइन के कार्य वृहद रूप से किए जा रहे है। पिछले वित्तीय वर्ष में, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 143 किलोमीटर नए सेक्शन (133.3 किलोमीटर मल्टी-ट्रैकिंग, 3.8 किलोमीटर नई लाइनें और 6 किलोमीटर गेज परिवर्तन) का काम पूरा किया था, जिसमें बिलासपुर-उसलापुर आरओआर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 421 किलोमीटर का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 224 किलोमीटर मल्टी-ट्रैकिंग, 20 किलोमीटर नई लाइनें और 177 किलोमीटर गेज परिवर्तन शामिल है। 

ऑटो सिग्नलिग के कार्यों में आएगी तेजी
पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 13 फुट ओवर ब्रिज और 09 हाई लेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण पूरा किया गया। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 01 फूट ओवरब्रिज का कार्य पूरा किया गया है। विभिन्न स्टेशनों पर 25 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध है और 04 एस्केलेटर और 09 लिफ्ट लगाने का कार्य प्रगति पर है।  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ऑटो सिग्नलिग कार्य के अंतर्गत विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 136.25 किलोमीटर ऑटो सिग्नलिग सिस्टम का कार्य पूर्ण किया गया था। वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का 460 किलोमीटर सेक्शन ऑटोमैटिक सिग्नल सिस्टम से लैस है। बजट प्रावधान के पश्चात दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख रेल खंडों में ऑटो सिग्नलिग के कार्यों में तेजी आएगी। प्रेसवार्ता के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश त्रिवेदी, प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) के उपनिदेशक रमेश गजबिये एवं मंडल के अन्य अधिकारी,रायपुर (छत्तीसगढ़) मीडिया के सम्माननीय प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao July 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भिलाई में NIA की रेड… श्रमिक नेता कलादास डहरिया के घर पहुंची टीम… लैपटॉप, पैनड्राइव और फाेन किया जब्त
Next Article विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल : टाउनशिप सेक्टर-2 और 7 में खुलेगा हमर क्लिनिक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?