ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारतीय रेलवे का कारनामा: ड्यूटी खत्म कहकर चला गया ड्राइवर और गार्ड, बीच राह फंस गए 2500 यात्री, जानिए और क्या हुआ
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा
October 26, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया
October 26, 2026
बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने परिस्थितियां नहीं, दृढ़ संकल्प और मेहनत जरूरी : वित्त मंत्री चौधरी
October 26, 2026
shreekanchanpath 13 # 25 October 2026
October 25, 2026
84.53 लाख की लागत से बन रही 1.080 किमी पक्की सड़क
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

भारतीय रेलवे का कारनामा: ड्यूटी खत्म कहकर चला गया ड्राइवर और गार्ड, बीच राह फंस गए 2500 यात्री, जानिए और क्या हुआ

By Om Prakash Verma Published November 30, 2023
Share
ड्यूटी खत्म कहकर चला गया ड्राइवर और गार्ड,
ड्यूटी खत्म कहकर चला गया ड्राइवर और गार्ड,
SHARE

बाराबंकी (एजेंसी)। सहरसा से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर रोकी गई। मालगाड़ी क्रॉस होने के बाद यात्री ट्रेन चलने का इंतजार करते रहे। एक घंटा गुजर गया तो यात्री पूछताछ करने लगे। इस पर बताया गया कि ड्राइवर व गार्ड की ड्यूटी का समय समाप्त हो गया था वह चले गए। ऐसे में करीब 2500 यात्री फंस गए। यात्रियों का आक्रोश फूट पंड़ा और प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। उच्चाधिकारियों को खबर मिली तो गोण्डा से ड्राइवर व गार्ड भेजे गए। इस दौरान करीब साढ़े तीन घंटे तक यात्री भूख-प्यास से परेशान रहे। शाम 4.50 बजे ट्रेन रवाना की गई।

बुधवार को दिन में करीब सवा एक बजे सहरसा से दिल्ली जा रही स्पेशल ट्रेन बुढ़वल स्टेशन पर रुकी। इस दौरान एक मालगाड़ी पास हुई। यात्री क्रासिंग के कारण ट्रेन को खड़ी करना समझ रहे थे मगर एक घंटा गुजर गया। ट्रेन को सिग्नल नहीं मिला और वह नहीं चली। इस पर कई यात्री स्टेशन पर उतर आए और हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी चलती रही। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक नींद से जागे। वह जब ट्रेन के इंजन के पास आए तो चालक व गार्ड ने कहा अब उनका ड्यूटी का समय खत्म हो गया है। उन लोगों ने कहा कि तबीयत भी ठीक नहीं है, ट्रेन आगे नहीं ले जाएंगे। इतना कहकर उन्होंने मेमो दिया और बुढ़वल स्टेशन से चले गए। इसके बाद यात्रियों का आक्रोश और फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के दूसरी ओर उतरे और जमकर रेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। करीब दो बजकर 20 मिनट पर अधीक्षक ने ड्राइवर व गार्ड के चले जाने की सूचना कंट्रोल रूम को दी तो वहां भी हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में गोण्डा से ड्राइवर व गार्ड को भेजा गया। ड्राइवर व गार्ड आए फिर ट्रेन चार बजकर 50 मिनट पर आगे रवाना की गई।

ट्रेन करीब साढे तीन घंटा तक बुढवल स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान इक्का दुक्का दुकानों पर रखे पानी के चंद बोतल व खाने की थोड़ी सामग्री देखते ही देखते खत्म हो गई। इसके बाद लोग पानी की टोंटियों पर लाइन लगाए खड़े दिखे। यात्री राज कुमार, प्रेम चंद्र, राजेश कुमार, शिव शंकर, यासीन आदि ने बताया कि ट्रेन पहले से ही लेट चल रही है। स्टेशन पर शुद्ध व साफ पानी तक नहीं है।

बरौनी ट्रेन के आगे खड़े होकर यात्रियों ने रोका
बुढवल स्टेशन पर यात्री ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड के जाने से नाराज होकर हंगामा कर थे। इसी दौरान लखनऊ बरौनी ट्रेन आ गई। यात्री इस ट्रेन के आगे खड़े हो गए और हंगामा करते कहने लगे। सभी यात्रियों का कहना था कि पहले उनकी ट्रेन को भेजा जाए इसके बाद कोई ट्रेन जाएगी। यात्रियों के हंगामे के कारण बरौनी भी खड़ी हो गई। इस हंगामे के बीच बरौनी ट्रेन के ड्राइवर व चालक ने भी अपनी ड्यूटी का समय समाप्त होने की बात कही। रेल अधिकारियों ने फिर उसके भी ड्राइवर व गार्ड को बुलवाया। इसके बाद ट्रेन रवाना किया गया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : कांकेर में दो नए मार्गों पर बस सेवा शुरू, दूरस्थ गांवों को मिलेगी परिवहन सुविधा

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 7वें मैच में मैनपाट टाइटन्स ने राजधानी रॉयल्स को 5-2 से हराया

बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने परिस्थितियां नहीं, दृढ़ संकल्प और मेहनत जरूरी : वित्त मंत्री चौधरी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से संवर रही ग्राम मोंगरी की राह

कवर्धा में मनरेगा की खुदाई के दौरान निकला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप

Om Prakash Verma November 30, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 15 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, सेल्फी लेने और वीडियो बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान जिले में नहीं थम रहे आत्महत्या के मामले, जूनियर इंजीनियर ने लगाई फांसी और महिला ने पांच मंजिल से कूदकर दी जान
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी gustakhi Maaf: फ्लाईओवर के नीचे की जमीन किसकी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?