ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : भिलाई में NIA की रेड… श्रमिक नेता कलादास डहरिया के घर पहुंची टीम… लैपटॉप, पैनड्राइव और फाेन किया जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : भिलाई में NIA की रेड… श्रमिक नेता कलादास डहरिया के घर पहुंची टीम… लैपटॉप, पैनड्राइव और फाेन किया जब्त

By Mohan Rao
Published: July 25, 2024
Share
भिलाई में NIA की रेड… श्रमिक नेता कलादास डहरिया के घर पहुंची टीम
SHARE

नक्सली कनेक्शन को लेकर पूछताछ, पूछताछ के लिए एक अगस्त को रांची भी बुलाया

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एनआईए की टीम के पहुंचने से हड़कंप मच गया है। जामुल लेबर कैंप वार्ड नंबर 12 में एनआईए की टीम श्रमिक नेता कलादास डहरिया के घर पहुंची है। सीआईएसएफ की मौजूदगी के साथ कलादास डहरिया के घर पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला रेला NGO से जुड़ा हुआ है। एनआईए की टीम ने कलादास डहरिया से नक्सली कनेक्शन को लेकर भी पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य व श्रमिक नेता कलादास डहरिया से पूछताछ करने एनआईए (NIA) की टीम पहुंची है। जामुल लेबर कैम्प में कलादास डहरिया का निवास है। कालादास डहरिया रेला एनजीओ से जुड़े हुए हैं। वे छत्तीसगढ़ में यह एनजीओ चलाते हैं। यह संस्था किसान, आदिवासी और मजदूरों के संगठन के लिए काम करता है। रेला एनजीओ (NGO) को देशभर से फंडिंग होती है। बताया जा रहा है कि लगभग पांच गाड़ियों में अलग अलग टीमें पहुंची और रेड की। इस दौरान आसपास के लोगों को भी रोक दिया गया।

सुबह 5:30 बजे पहुंची थी टीम
एनआईए की टीम जामुल में कलादास डहरिया के घर पर संबह 5:30 बजे पहुंची थी। लगभग 5 गाड़ियों में पहुंची टीम ने पहले बाहर घेराबंदी की और आसपास के लोगों को रोक दिया। एनआईए की टीम ने घर में घुसने ही कलादास व उसके परिवार वालों का मोबाइल बंद कर दिया। इसके बाद घर के भीतर जाकर एक-एक सामान चेक किया। एनआईए को कलादास के घर से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस दौरान एनआईए ने एक पेनड्राइव, मोबाइल फोन और कलादास डहरिया की बेटी का लैपटॉप जब्त किया। इसके बाद एनआईए की टीम ने पूछताछ के लिए कलादास डहरिया को रांची बुलाया है। 1 अगस्त को कलादास डहरिया को पूछताछ के लिए रांची बुलाया गया।

मजदूरों के लिए काम करता हूं : कलादास
एनआईए की कार्रवाई पर कलादास डहरिया का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई सरकार के इशारे पर हो रही है। उनका कहना है कि वे 90 से छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से जुड़े हुए हैं और लगातार मजदूरों के हितों के लिए काम करते हैं। एसीसी कंपनी अड़ानी के हाथों में जाने के बाद भी हमने मजदूरों के हक की बात की उसके आवास व सुविधाओं की बात की। कलादास का कहना है कि सरकार उसका मुंह बंद करना चाहती है इसलिए यह छापेमारी की गई है। कलादास ने कहा कि उन्हें 1 अगस्त को रांची बुलाया गया है। रेला संगठन को लेकर लेकर उन्होंने कहा कि यह हमारा सांस्कृतिक काम है।

नक्सलियों से सांठगांठ का आरोप गलत
कलादास डहरिया ने कहा कि एनआईए की टीम ने नक्सलियों से सांठगांठ को लेकर भी सवाल किया है। माओवादियों से संपर्क को लेकर पूछताछ की है। एनआईए ने कहा कि माआवादियों से संपर्क की सूचना है। झारखंड के कुछ संदिग्ध संस्थाओं से संपर्क की बात भी की। कलादास का कहना है नक्सलियों से सांठगांठ की बात सही नहीं है। श्रमिक नेता होने के कारण श्रमिकों के हक की बात करते हैं। हसदेव अरण्य की बात की, एसीसी जामुल में मजदूर विरोधी गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाते हैं। कई लोगों के पास हमारा नंबर हो सकता है कि इसका मतलब यह नहीं कि नक्सलियों से संपर्क है।

जांच में हमने किया सहयोग
कलादास ने कहा कि हमने एनआईए की टीम का पूरा सहयोग किया है। एनआईए की टीम ने एक पेनड्राइव और उसकी बेटी का लेपटॉप जब्त किया है। पेनड्राइव में जनआंदोलन से जुड़ा एक पर्चा है। उस पर्चे में झारखंड से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी हैं जो आंदोलन से जुड़े थे। इसके अलावा एनआईएक को घर से कुछ भी नहीं मिला। और एक अगस्त को रांची जाएंगे और जो भी पूछताछ करेंगे उसका जवाब देंगे। कलादास डहरिया ने बताया कि एनआईए की टीम के साथ जामुल थाने की पुलिस, दुर्ग कलेक्टर ऑफिस से अधिकारी व तहसीलदार भी पहुंचे थे।

ज़ी अनमोल सिनेमा पर पहली बार लेकर आ रहा है महाकवि कालिदास की भव्य रचना ‘शकुंतला’, सामंथा रुथ प्रभु ने निभाया है मुख्य किरदार
भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी के मामले में निलंबित हुए पटवारी ने की खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा निर्दोष हूं
संजय राउत बोले- बागियों का होगा ‘हिसाब’, नहीं इस्तेमाल करने देंगे बालासाहेब का नाम
सीएम साय ने 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया से सुरक्षित हुआ युवाओं का भविष्य
अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे श्री प्रवीण सोमानी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति मुख्यमंत्री साय ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात… युवाओं को मिलेगा उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री
Next Article बजट 2024-25 : छत्तीसगढ़ राज्य में रेल विकास के लिए मिले 6922 करोड़ रुपए… होंगे विभिन्न विकास कार्य
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?