ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कवर्धा में दर्दनाक हादसा : ट्रेलर की चपेट में आए दो बच्चे, 300 मीटर तक घसीटते रहे… दोनों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkawardha

कवर्धा में दर्दनाक हादसा : ट्रेलर की चपेट में आए दो बच्चे, 300 मीटर तक घसीटते रहे… दोनों की मौत

By Mohan Rao
Published: July 23, 2024
Share
कवर्धा में दर्दनाक हादसा
SHARE

कवर्धा। कबीरधाम जिले में सोमवार देर शाम सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इस दौरान तेज रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। ट्रेलर की चपेट में आने से दोनों की बाइक फंस गई और लगभग 300 मीटर तक घसीटते रहे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला जिसे घेराबंदी कर बैरियर के पास पकड़ लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जगतू पिता मुन्ना (10) और छोटेलाल उर्फ छोटू पिता पनसु (12) दोनों आगरपानी गांव के रहने वाले थे। गांव में बिजली बंद थी, इसलिए दोनों लड़के मोटर साइकिल से राशन कार्ड की फोटोकॉपी कराने के लिए ग्राम कुई पहुंचे। दोनों बाइक क्रमांक CG -09-JJ- 4876 में सवार होकर लौट रहे थे तभी कुकदूर की तरह से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG -07-BL-6817 ने अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रेलर में बाइक फंस गई थी, जो 300 मीटर तक घसीटते ले गया। वहीं दोनों कुछ दूर में छिटक गए थे।

इन दोनों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनके पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल से राशन कार्ड मिला, जिससे मृतकों की शिनाख्त हुई। आगरपानी गांव में संपर्क करने पर बच्चों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इधर, टक्कर के बाद भाग रहे ट्रेलर को बैरियर के पास पकड़ लिया गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

अब गांव में भी बनेंगे प्राइवेट अस्पताल: मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं…. ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल निर्माण के लिए निजी क्षेत्र को राज्य सरकार देगी अनुदान
आप विधायक की गोली लगने से मौत, देर रात घर पर हुआ हादसा… जांच में जुटी पुलिस
अवैध कब्जे से किसान हुए परेशान, खेत जाने का रास्ता हुआ बंद… कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार
वेदांता एल्यूमिनियम ने नीति आयोग की सहभागिता में रैड् मड युटिलाइज़ेशन के विषय पर रणनीतिक सत्र की मेजबानी की
विटामिन-पी क्या है? जानिए इससे युक्त खाद्य पदार्थ और इसके फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसीसी जामुल में कोयला सप्लाई में हेरफेर : ट्रक मालिक व ड्राइवरों की मिलीभगत से हो रहा था खेल, तीन गिरफ्तार
Next Article विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किसना में किया डॉ अम्बेडकर की  प्रतिमा का अनावरण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?