ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी इंफोर्समेंट विभाग की बड़ी कार्रवाई, 73 अनफिट व 66 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जों को कराया खाली
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसपी इंफोर्समेंट विभाग की बड़ी कार्रवाई, 73 अनफिट व 66 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जों को कराया खाली

By Mohan Rao Published July 16, 2024
Share
इंफोर्समेंट विभाग की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा संपदा न्यायालय के आदेश पर कोतवाली थाना, भिलाई नगर, पुलिस बल की सहायता से अवैध कब्जेधारियों पर बड़ी कार्यवाही की गई। सोमवार को अवैध कब्जेधारियों पर बेदखली कार्रवाई करते हुए कुल 73 आवासों से अवैध कब्जेधारी निकाले गए एवं कुल 66 डिक्री आवासों पर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। इन बीएसपी आवासों को अवैध रूप से कब्जा कर दलालों द्वारा किराया वसूली किया जा रहा है।

सोमवार को सेक्टर-06 समेत टाउनशिप के कुछ अन्य स्थानों पर अनफिट ब्लॉक्स में कुल 73 अनफिट आवासों को खाली कराया गया। इन आवासों में विद्युत-जल आपूर्ति को बंद कर, दरवाजे खिड़कियों को निकाल दिया गया है। साथ ही सिविल विभाग द्वारा पार्शियल डिमोलिशन (आंशिक रूप से ध्वस्त) करना शुरू कर दिया गया है। 2024-25 में अब तक माननीय संपदा न्यायालय से पारित कुल 242 डिक्री आवासों से अवैध कब्जेधारियों से खाली करवाए गए एवं कुल 458 अवैध कब्जा आवासों को खाली कराया जा चुका है। इसके अलावा 66 डिक्री आदेश आवास से अवैध कब्जेधारियों को बेदखल किया गया।

अनफिट ब्लॉक्स को अधिकृत एजेंसी द्वारा खतरनाक घोषित किया जा चुका है। इन अवैध कब्जेधारियों, भू माफियाओं और दलालों के विरुद्ध बीएसपी प्रबंधन द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी। बीएसपी आवासों में अवैध रूप से रहने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आदेश जारी कर कार्यवाही की जाएगी। भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग नागरिकों से अपील करता है कि दलालों व भू-माफियाओं से सावधान व सतर्क रहें तथा बीएसपी आवासों को किराया पर नहीं लें। ऐसे प्रकरणों की सूचना तत्काल पुलिस थाने तथा नगर सेवाएं विभाग के प्रवर्तन अनुभाग के कार्यालय में दें।

आवारा मवेशियों के नियंत्रण के लिए कार्रवाई जारी    
बारिश के मौसम में आवारा मवेशी यातायात के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए बीएसपी के नगर सेवाएँ विभाग के प्रवर्तन अनुभाग द्वारा सोमवार को 10 आवारा मवेशियों को पकड़कर उन्हें कांजीहाउस भेजा गया| ज्ञात हो कि ऐसी ही कार्यवाही के दौरान 13 जुलाई को कुल 09 गाय-बछड़ों को सेन्ट्रल एवेंव्यू से पकड़कर कोशानगर कांजीहाउस भेजा गया था। 

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao July 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Jammu and Kashmir : सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक अधिकारी व चार जवान शहीद
Next Article पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें: वनमंत्री केदार कश्यप पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें: वनमंत्री केदार कश्यप

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?