ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गर्भवती को कंधे पर लादकर तीन किलोमीटर चले डयल112 के कर्मी, नाले के किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaigarh

गर्भवती को कंधे पर लादकर तीन किलोमीटर चले डयल112 के कर्मी, नाले के किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म

By Mohan Rao
Published: July 14, 2024
Share
गर्भवती को कंधे पर लादकर तीन किमी चले डायल 112 के कर्मी
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को डायल 112 की टीम ने लाठियों के बीच एक टोकरी बनाकर महिला के बैठने का इंतेजाम कर कंधे पर लादकर तीन किलोमीटर तक पैदल चले। गर्भवती को वाहन तक पहुंचाया लेकिन प्रसव पीड़ा के कारण उसने नाले किनारे ही एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डायल 112 टीम के प्रयास से एक प्रसुता व उसके बच्चे की जान बची।

बता दें रायगढ़ जिले में कई गांव ऐसे हैं जहां पहुंचने वाले मार्ग दुर्गम होने की वजह से उस क्षेत्र के लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि सरकारी योजनाओं के लाभ से भी गांव के ग्रामीण वंचित हो जाते हैं। शनिवार की दोपहर को ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम घुटरू पारा जो कि पहाड़ के ऊपर में स्थित है। शनिवार की सुबह यहां रहने वाली गर्भवती महिला सुष्मिता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बिना समय गवाएं डायल 112 में जानकारी देकर मदद मांगी गई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 के आरक्षक विपिन किशोर खलखो एवं चालक छोटू दास महंत मौके के लिए रवाना हुए। सड़कें खराब होने के कारण वाहन का गांव तक पहुंचना मुमकिन नहीं था।  गांव तक गाड़ी नहीं पहुंच पाने की वजह से डायल 112 की टीम वाहन को नीचे में ही खड़े कर तीन किलोमीटर तक का पैदल सफर तय करते हुए गर्भवती महिला तक पहुंचे और फिर महिला को लाठियों के जरिए कंधे पर लादकर वाहन तक लाया गया। महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन प्रसव पीड़ा अधिक बढ़ जाने की वजह से वाहन को रास्ते मे ही रोककर नाला किनारे एक पेड़ के नीचे महिला का प्रसव कराया गया। जिसके बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमरगा लाया गया। जहां जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

रत्नावली कौशल के नेतृत्व में जनसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा मंत्री दयालदास बघेल का जन्मदिन
पंचायत का अजब फरमान: समाज में लौटने के लिए रखी शर्त- जूते सिर पर रखो और गोमूत्र पीयो
Big Breaking: कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में बड़ी कार्रवाई, कंस्ट्रक्शन कंपनी का असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार, एक ही दिन में गिरी थी दो गाडिय़ां
यूक्रेन के इस जंगल से मिल रहे लाशों के ढेर, सामूहिक क्रब में कमर के पीछे बंधे हैं मृतकों के हाथ
यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी: 10वीं में रिया जैन तो 12 वीं में अनुराग मलिक ने किया टॉप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक रिकेश के हाथों सम्मानित होकर खिले बच्चों के चेहरे, 37 चैम्पियंस को मिला सर्टिफिकेट और मेडल
Next Article Bhilai : सड़क पर आया भिलाई बोरिया का सब्जी बाजार, निगम ने हटाने शुरू की कवायद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?