ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेवजह ट्रेनों में चेन पुलिंग : रायपुर रेल मंडल में एक साल के अंदर 12 सौ से ज्यादा मामले, लाखों का जुर्माना
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

बेवजह ट्रेनों में चेन पुलिंग : रायपुर रेल मंडल में एक साल के अंदर 12 सौ से ज्यादा मामले, लाखों का जुर्माना

By Mohan Rao Published July 11, 2024
Share
चेनपुलिंग
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के तहत चेन पुलिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लगातार बढ़ रही चेन पुलिंग की घटनाओं पर रेलवे द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाती है इसके बाद भी यह थम नहीं रहे। बिना उचित और पर्याप्त कारण के अलार्म चेन खींचना भारतीय रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 141 के तहत दंडनीय अपराध है। दंड में एक वर्ष तक कारावास या जुर्माना 1000 रुपए या दोनों शामिल हैं। रायपुर रेल मंडल में बीचे एक साल में बेवजह चेन पुलिंग किए जाने के 12 सौ से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें से 384 मामले एक अप्रैल से 30 जून के बीच केवल दो माह में दर्ज किए गए। सभी मामलों में रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल प्रतिदिन औसतन 60 मेल, एक्सप्रेस रेलगाडिय़ों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा 38 पैसेंजेर रेलगाडिय़ां प्रतिदिन 50,855 यात्रियों को ले जाती हैं।  वर्ष 2023-24 के दौरान, रायपुर रेल मंडल ने अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग के लिए 1273 मामले दर्ज किए हैं और इसमें 1235 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है तथा उनसे 5 लाख 38 हजार 80 रुपए का जुर्माना किया गया। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-2025 के 01 अप्रैल से 30 जून, 2024 तक, रायपुर रेल मंडल ने अनधिकृत अलार्म चेन पुलिंग के लिए 382 मामले दर्ज किए हैं और इसमें 344 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है तथा उनसे 9,000 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

चेन पुलिंग से प्रभावित होती है रेल सेवा
अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) पूरे भारत में रेल सेवाओं के विलंबित संचालन के लिए इसे एक प्रमुख कारक माना जाता है। किसी भी रेलगाड़ी के असामान्य रूप से रुकने से न केवल उस विशेष रेलगाड़ी की समयबद्धता प्रभावित होती है, बल्कि उसके पीछे चलने वाली सभी रेलगाडिय़ों की समयबद्धता भी प्रभावित होती है, साथ ही रेल यात्रियों का बहुमूल्य समय भी बर्बाद होता है। भारतीय रेलवे रेलगाडिय़ों की समयबद्धता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, लेकिन रेलगाडिय़ों में अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) की घटनाएं रेल सेवाओं की समयबद्धता को प्रभावित करती रहती हैं।

रेलवे ने की यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रा करने वाले लोगों से अपील करता है कि वे ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने के लिए अलार्म चेन पुलिंग से बचें । किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के मामले में, यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले संबंधित कोच के प्रभारी ट्रैवलिंग टिकट परीक्षक (टीटीई)को आवश्यक निवारण के लिए सूचित करना चाहिए। साथ ही, रेल उपयोगकर्ताओं को रेलमदद  एवं हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है, जो सभी रेल संबंधी शिकायतों, आवश्यक सहायता का समाधान है।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Mohan Rao July 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 268 # 11 july 2024
Next Article आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द पनगढ़िया ने की छत्तीसगढ़ की तारीफ, कहा- तेजी से प्रगति कर रहा प्रदेश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?