ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : युवक की हत्या कर नाले में फेंक दी लाश, तीन सप्ताह से था लापता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : युवक की हत्या कर नाले में फेंक दी लाश, तीन सप्ताह से था लापता

By Mohan Rao
Published: July 6, 2024
Share
युवक की हत्या कर नाले फेंक दी लाश
SHARE

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में हत्या का सन सनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हत्या कर पुलगांव नाले में फेंक दी गई। युवक बीते तीन सप्ताह से लापता था जिसकी शिकायत सोमनी थाना राजनांदगांव में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में दो संदेहियों की गिरफ्तारी के बाद मामला खुला। इसके बाद पुलगांव नाले से एसडीआरएफ व स्थानीय मछुवारों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मामले में पुलगांव पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोमनी थाना क्षेत्र के गांव बैगाटोला निवासी दिनेश आदिल के रूप में हुई है। दिनेश आदिल 18 जून से लापता था। परिजनों ने दिनेश आदिल की गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमनी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही दिनेश की तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस दिनेश के परिचितों से भी पूछताछ कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया जो कि आखिरी बार दिनेश के साथ देखे गए थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि दिनेश आदिल के साथ दोनों ने मिलकर शराब पी थी। इसके बाद विवाद हुआ और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की और शव को पुलगांव नाले में फेंक दिया। आरोपियों के कुबूलनामे के बाद शनिवार को पुलिस की टीम पुलगांव नाले के पास दोनों को लेकर पहुंची। इस दौरान पुलगांव व कोतवाली थाने की पुलिस भी मौजूद रही। एसडीआरएफ के साथ स्थानीय मछुवारा श्याम ढीमर की भी मदद ली गई। लगभग तीन से चार घंटों की मशक्कत के बाद शव को निकाल लिया गया। आरोपियों ने शव को पत्थर से बांधकर नाले में फेंक दिया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी विस्तृत जानकारी आना बाकी है।

भेंट-मुलाकात अभियान : मुख्यमंत्री कर रहे फैसला ऑन द स्पॉट
जिले के टापर्स को कलेक्टर ने दिए गिफ्ट: इतने अच्छे रिजल्ट के रूप में आपने दिया गिफ्ट
दुर्ग में असिस्टेंट जेलर के घर पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने घर के कांच तोड़े, जमकर मचाया उत्पात
श्रीकंचनपथ 289 # 01 August 2023
सड़क बाधा पर निगम की कार्रवाई: होर्डिंग्स और सामान हटवाया… सड़क पर सामान फैलाकर व्यापार करने वालों के खिलाफ की गई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: सवा सौ बलि के बाद भी पिनक में लोग
Next Article 23 जुलाई को वित्तमंत्री पेश करेंगी बजट, 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा बजट सत्र

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?