ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीआरएस को बड़ा झटका, छह विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

बीआरएस को बड़ा झटका, छह विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

By Om Prakash Verma
Published: July 5, 2024
Share
बीआरएस को बड़ा झटका, छह विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
बीआरएस को बड़ा झटका, छह विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
SHARE

हैदराबाद (एजेेंसी)। तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को एक बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को बीआरएस के छह एमएलसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले साल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही बीआरएस के एमएलसी के पार्टी छोडऩे क सिलसिला जारी है।

बीआरएस के छह एमएलसी कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस में शामिल होने वाले छह एमएलसी में दांडे विट्ठल, भानु प्रसाद राव, एम एस प्रभाकर, बोग्गरापु दयानंद, येग्गे मल्लेशम और बसवाराजू सरैया शामिल हैं। सीएम रेवंत रेड्डी, तेलंगाना में एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में बीआरएस के एमएलसी कांग्रेस में शामिल हुए।

केटी रामा राव ने दी प्रतिक्रिया
बीआरएस एमएलसी के दलबदल के बाद केटी रामा राव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। केटीआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, बीआरएस सांसद केशव राव ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस्तीफा दे दिया। उनके फैसले का स्वागत है। लेकिन उन बीआरएस विधायकों का क्या जिन्होंने हारने के बावजूद कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा। उन आधे दर्जन बीआरएस विधायकों का क्या जो दलबदल कर कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल गांधी क्या आप ऐसे ही संविधान को कयम रखेंगे। अगर आर बीआरएस विधायकों से इस्तीफा नहीं दिला सकते, तो देश को आपके ऊपर भरोसा कैसे होगा? आप कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार, 10वें संशोधन के लिए प्रतिबद्ध थे। ये कैसा न्यायपत्र है।

BRS MP Keshava Rao tendered resignation after joining the Congress party. Welcome his decision

What about the BRS MLA who defected and contested Loksabha on Congress ticket?

What about half a dozen other BRS MLAs who defected to congress?@RahulGandhi is this how you are… pic.twitter.com/6NEN71J5GA

— KTR (@KTRBRS) July 4, 2024

तेलंगाना विधान परिषद वेबसाइट के अनुसार, बीआरएस के पास 25 सदस्य, जबकि कांग्रेस के पास चार सदस्य हैं। 40 सदस्यीय सदन में दो सीटें खाली हैं। वहीं, चार नामित एमएलसी विधायक, एआईएमआईएम के दो सदस्य, भाजपा, पीआरटीयू के एक-एक और एक निर्दलीय सदस्य हैं। सीएम रेवंत रेड्डी के दिल्ली के दो दिवसीय दौरे से वापस आने के बाद ही बीआरएस विएमएलसी कांग्रेस में शामिल हुए।

बीआरएस एमएलसी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब विधान परिषद मे कांग्रेस की ताकत अब बढ़कर 10 हो जाएगी। बता दें कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में 119 सीटों में बीआरएस को केवल 39 सीटों पर जीत मिली थीं। वहीं कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत हासिल की थीं। हाल ही में सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस विधायक जी लस्या नंदिता की सड़क हादसे दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए गए थे। उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा, कोच की ऐसी खराब होने से यात्रियों ने रोक दी ट्रेन
देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर, ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालकों को सौंपी पिकअप वाहन की चाबी
लोककला में विशेष योगदान के लिए तीजन बाई और ममता चंद्राकर को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी सम्मानित
नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए सुझाव: वर्मी कंपोस्ट को भी रासायनिक खादों की तरह मिले सबसिडी, आकांक्षी जिलों की अवधारणा में सांस्कृतिक उत्थान भी शामिल हो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 262 # 05 july 2024
Next Article लगातार कस रहा है नक्सलियों पर शिकंजा, साय सरकार की रणनीति से खात्मे की ओर नक्सली, आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति भी कारगर लगातार कस रहा है नक्सलियों पर शिकंजा, साय सरकार की रणनीति से खात्मे की ओर नक्सली, आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति भी कारगर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?