ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Fraud : दुर्ग में कॉल सेंटर के फेर में फंसा शख्स, 11 लाख की चपत लगी तो पहुंचा पुलिस के पास…. जानिए क्या है यह पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Big Fraud : दुर्ग में कॉल सेंटर के फेर में फंसा शख्स, 11 लाख की चपत लगी तो पहुंचा पुलिस के पास…. जानिए क्या है यह पूरा मामला

By Mohan Rao
Published: March 10, 2023
Share
धोखाधड़ी
SHARE

भिलाई। दुर्ग में एक शख्स कॉल सेंटर के फेर में फंस कर अपने 11 लाख रुपए लुटा दिए। दरअसल शख्स के मोबाइल में एक मैसेज आया जिसमें लिखा था i am jenny please call me 9647948440 (Truly Privecy  Genvine) Regeards Eakash Motors। शख्स ने मैसेज पर रूचि दिखाई तो एक कॉल आया जिसमें सामने वाले ने मीटिंग से पहले रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस बताया। इसके लिए शुरुआत में 2149 रुपए से रजिस्ट्रेशन करवाया गया। शख्स इनके जाल में फंस चुका था। मीटिंग के नाम पर अलग अलग बहाने से रुपए खाते में डलवाते रहे। अब इस मामले में शख्स थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया है।

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के आनंद विहार फेस 2, फ्लैट नंबर ए/307 निवासी सोमीर कुमार चन्द्रा ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर 2022 को उनके पास एक एसएमएस आया। जिसमें में लिखा था i am jenny please call me 9647948440 (Truly Privecy  Genvine) Regeards Eakash Motors। इसके बाद फोन आया और सामने वाले ने बताया कि 2149 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद सोमीर चंद्रा ने 24 सितंबर 2022 को 2149 रुपए देकर रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके बाद आईडी बनाने के नाम पर 3999 रुपए मांगे उसके बाद मिटिंग करवान की बात कही गई। इसके बाद बार बार किसी न किसी बहाने से रुपए लेते चले गए लेकिन मीटिंग नहीं कराई। जब सोमीर चंद्रा को यह लगने लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो रही है तो उसने अपने रुपए वापस मांगे। अब रुपए वापस करने के नाम पर सामने वालों ने रुपए लेना शुरू कर दिया।

स दौरान कॉलर ने Union Bank का खाता नंबर दिया जो देबब्रत नंदी के नाम है और जिसका खाता नंबर 706502010012975 IFCS Code UBINO570656 था। रुपए रिफंड करने के नाम पर कॉलर्स ने सोमीर चंद्रा से रुपए लेते चले गए। हर बार यही कहा गया कि यह आपका आखिरी पेमेंट है और इसके बाद आपका पैसा वापस आपके खाते में आ जाएगा। हर बार Payment Done करने के बाद 2-3 घंटे बाद उनका फोन आता था और बोलते थे की हमलोग आपका Payment Refund का Process कर रहे थे पर Panel Refund नहीं होने दे रहा आपको और Payment करना होगा इस तरीके से मै अपना पैसा निकालने के लिए पैसे देता गया और अब तक 11 लाख रुपए दे चुका है।

पैसा जमा नहीं किया तो रिफंड भूल जाओ
इतना होने के बाद भी सोमीर चंद्रा को रुपए नहीं मिले। फिर कहा गया कि हमारी It teem आ गई है और हम लोग लिस्टिंग कर लिए है। अपका नम्बर 367 है और यदि आपको पहले Refund लेना है तो 26999 देना होगा उसके बाद हम आपको Refund करेंगे। पैसा नहीं दिया तो Refund भुल जाओ। अब इस पूरे मामले में पीड़ित शख्स ने पुलिस ने गुहार लगाई है कि किसी भी तरह से उनका रुपए उन्हें मिल जाए। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बजट से गदगद हुआ शेयर बाजार, पहली बार 50 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स
मैच से ठीक पहले कोरोना पॉजिटिव निकला खिलाड़ी, टला दक्षिण आफ्रीका व इंग्लैंड के बीच पहला वन-डे
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को मिली बड़ी सफलता: एक ही साल में 77 हजार बच्चे कुपोषण मुक्त….. 98 हजार से अधिक महिलाओं को मिली एनीमिया से मुक्ति
अब नहीं चलेगी निजी विद्यालयों की मनमानी, फीस बढ़ोतरी और निर्धारित फर्म से गणवेश की खरीदी पर नकेल कसने समिति का गठन
मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, कहा-यहां भाई-बहन की शादी नहीं होती, बागेश्वर धाम के दरबार में बोली युवती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : छत्तीसगढ़ के इस गांव में मिली पांडुवंशी काल की बुद्ध प्रतिमा, शिवलिंग और खण्डित सीलबट्टे भी मिले
Next Article घर के पास से जा रही महिला को बदमाश ने जबरन घर में खींचकर किया रेप, पुलिस ने आरोपी को सोमनी से किया गिरफ्तार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?