ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : 75 हजार के नकली नोट के साथ पकड़ाया शातिर, खपाने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : 75 हजार के नकली नोट के साथ पकड़ाया शातिर, खपाने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा

By Mohan Rao
Published: July 1, 2024
Share
नकली नोट के साथ पकड़ाया शातिर
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नकली नोट खपाने वाले रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नकली नोट खपाने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कुल 75 हजार रुपए के नकली नोट, 49 हजार रुपए के असली नोट व 4 बंडल नोट साइज के पेपर जब्त किया गया। इस मामले में पुलिस ने अंबिकापुर निवासी सम्पत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार कर धारा धारा 489(बी), 489 (सी), 120(बी) के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं इसके अन्य साथी फरार हो गए हैं। मामला बागगहार थाना क्षेत्र का है।

दरअसल जशपुर की बागबहार पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि बागबहार क्षेत्र के ग्राम चिकनीपानी स्थित भरारी नाला के पास एक सफेद रंग के आल्टो कार क्रमांक सीजी 16 सीएम 9300 में सवार संपत कुमार टोप्पो और उसके एक अन्य साथी द्वारा ओड़िशा से आये व्यक्तियों से नकली नोट का लेनदेन कर रहे हैं। सूचना पर एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक सरोज टोप्पो के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके के लिये रवाना किया गया।

टीम द्वारा भरारी नाला के पास जाकर आल्टो कार क्रमांक सीजी 16 सीएम 9300 की घेराबंदी की जा रही थी। इस दौरान कार में सवार 3 लोगों को पुलिस के आने की भनक लग गई और वे जंगल की ओर भाग गए। कार की सीट पर एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम सम्पत कुमार टोप्पो (24) साल निवासी कोरिमा थाना अंबिकापुर का होना बताया। पुलिस की पूछताछ के बाद कार की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के पीछे रखे बैग 500-500 रुपए के नकली नोट कुल 150 नग कुल 75 हजार रुपए, 500-500 रुपए के 49 हजार रुपए व 04 बंडल नोट साईज का सफेद कागज मिले।

ओड़िशा से लेकर आया था नकली नोट
पूछताछ में सम्पत कुमार टोप्पो ने बताया कि उसके फरार साथी ललित महरा ने बताया था कि ओड़िशा की एक पार्टी असली नोट के बदले पांच गुना नकली नोट देती है। यह नोट ऐसें होते हैं जिसमें असली व नकली की पहचान कर पाना संभव नहीं। ललित की बातों में आकर संपत ने 50 हजार रुपए के नकली नोट खरीदना चाहा। इसके बाद वह 29 जून को अपने साथी के साथ कार में सवार होकर भरारी नाला के पास पहुंचा। संपर्क करने पर ओड़िशा की पार्टी ने दूसरे दिन आने कहा। इसके दूसरे दिन यानी 30 जून को ओड़िशा के व्यक्ति आये और सैम्पल दिखाने के उपरांत 500-500 रुपए के नकली नोट 150 नग कुल 75 हजार रुपए दिये। इन नोटों को कार में पीछे तरफ रखा था और इसी दौरान वे तीनों पुलिस को देखकर भाग गये। संपत कुमार पुलिस की पकड़ में आ गया।

जश्पुर एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना बागबहार द्वारा नकली नोट का व्यवसाय करने वाले गैंग के सदस्य सम्पत कुमार टोप्पो को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ में उसके द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया है। नकली नोट का बड़ा गिरोह काम कर रहा है। ओडिशा से कुछ लोग यहां नकली नोट पहुंचा रहे हैं। फिलहाल एक आरोपी पकड़ाया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही इस मामले में और भी आरोपियों की धरपकड़ होगी।

अस्थमा रोगियों को हो सकता है स्लीप एपनिया
जशपुर के ग्रामीण क्षेत्र में दौड़ेगी आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस, सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी
पुलवामा हमले में शहीद जवानों को विहिप ने दी श्रद्धांजलि
शिल्पियों को आर्थिक रूप से मजबूत करना लक्ष्य: चंदन कश्यप
अच्छी खबर: अब आप घर बैठे कर सकेंगे कोरोना की जांच, कम कीमत में लॉन्च हुई होम टेस्ट किट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : नए कानून के तहत दुर्ग जिले में दर्ज हुई पहली एफआईआर, चोरी की शिकायत पर लगी यह धारा
Next Article हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए, शहर में हरियाली बढ़ाए - महापौर हर व्यक्ति एक पौधा अवश्य लगाए, शहर में हरियाली बढ़ाए – महापौर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?