ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : सुकमा आईईडी ब्लास्ट पर बोले सीएम साय…… नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedSukma

Breaking News : सुकमा आईईडी ब्लास्ट पर बोले सीएम साय…… नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे

By Mohan Rao
Published: June 23, 2024
Share
सुकमा आईईडी ब्लास्ट पर आया सीएम साय का बयान
SHARE

सुकमा। जिले में नस्कलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्टकर ब्लास्ट में शहीद जवानों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेम में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 2 कोबरा जवानों के निधन की दुःखद खबर आ रही है। ईश्वर से दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे।

बता दें रविवार को थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में  कैम्प सिलगेर से 201 कोबरा वाहिनी के एडवांस पार्टी का मुव्हमेंट आरओपी ड्यूटी के दौरान ट्रक एवं मोटर सायकल से कैम्प टेकलगुडे़म की ओर जा रहे थे। इस बीच कैम्प सिलगेर से टेकलगुड़ेम जाने के रास्ते में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्लांट किया गया था। मुव्हमेंट के दौरान दोपहर 3 बजे 201 कोबरा वाहिनी का ट्रक आईईडी की चपेट में आ गया। इस ब्लास्ट में ट्रक चालक एवं सहचालक जवानों मौके पर मौत हो गई। शेष जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। शहीद जवानों का नाम विष्णु और शैलेन्द्र बताया जा रहा है। शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये जवान राशन लेकर जवान कैंप जा रहे थे।

39 करोड़ से ज्यादा की नगदी और सामान जब्त, निगरानी दलों की जांच में 1 करोड़ की शराब भी पकड़ाया
रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी
मुख्यमंत्री बघेल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन की बधाई दी
गोधन न्याय योजना : सीएम बघेल ने ट्रांसफर किए 5 करोड़ 99 लाख, कहा- योजना से ग्रामीणों के छोटे-छोटे सपने हो रहे पूरे
विसर्जन जुलूस में डीजे बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने जब्त किए 4 डीजे वाहन व 1 लाईट ट्रस्ट सेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : नक्सली छाप रहे हैं नकली नोट, सुकमा में कैंप से मिला छपाई का सामान… 50 से 500 तक के नोट बरामद
Next Article Breaking News : बछडे का कटा सिर मिलने पर देर रात दुर्ग में बवाल, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?