ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : नक्सली छाप रहे हैं नकली नोट, सुकमा में कैंप से मिला छपाई का सामान… 50 से 500 तक के नोट बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

Big news : नक्सली छाप रहे हैं नकली नोट, सुकमा में कैंप से मिला छपाई का सामान… 50 से 500 तक के नोट बरामद

By Mohan Rao
Published: June 23, 2024
Share
एसपी किरण चौहान
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के कारण उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है। आर्थिक संकट से निपटने के लिए अब नक्सली नकली छाप रहे हैं और उसे ग्रामीण क्षेत्रों के हाट बजारों में खपा भी रहे हैं। सुकमा पुलिस ने नक्सली कैंप से नकली नोट छापने की सामग्री के साथ 50 से लेकर 500 रुपए तक के नोट बरामद किए हैं। सुकमा एसपी किरण चौहान ने इसका खुलासा किया है।

सुकमा एसपी किरण चौहान ने नक्सली संगठन द्वारा नकली नोट छापने का दावा करते हुए बताया कि कोराजगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया। इस दौरान जवानों को आता देख नक्सली जंगलों की आड़ लेकर भाग गए लेकिन नक्सलियों द्वारा डंप किया गया सामान जवानों के द्वारा बरामद किया गया जहां से बड़ी मात्रा में प्रिंटर मशीन और इंक समेत नोट की प्रिंटिंग देखने को मिली। इतना ही नहीं नक्सली संगठन के नक्सली साहित्य एवं कई अहम दस्तावेज भी मौके से बरामद किए गए वहीं दो भरमार बंदूक दवाइयां वर्दी एवं अन्य सामग्री भी मिली।

पहली बार सामने आया नकली नोट छापने का मामला
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा नोट की प्रिंटिंग का मामला पहली बार सामने आया है । जिसमें पुलिस ने नक्सलियों द्वारा आर्थिक तंगी का तोड़ निकालने नकली नोट प्रिंटिंग का दावा किया जा रहा है। हालांकि मौके से केवल कुछ पेपरो में 50 100 200 और 500 के नोट के प्रिंटिंग सैंपल पाए गए। इन्हीं सैंपल को लेकर पुलिस यह दावा कर रही है। इसके साथ ही सवाल यह है कि आखिर नक्सली संगठन को नकली नोटों की प्रिंटिंग की जरूरत क्यों पड़ रही है। वहीं सकुमा एसपी किरण चौहान ने आम लोगों से अपील भी की है कि नक्सलियों द्वारा दिए गए पैसे का उपयोग न करें। एसपी किरण चौहान ने बताया कि जिले भर में पुलिस के द्वारा नकली नोट के खपत को रोकने अभियान चलाया जाएगा और लोगों को मीटिंग के जरिए जानकारी दी जाएगी।

बड़ी खबर: रायपुर रेल मंडल में अब सोलर पावर एनर्जी से ट्रेन चलाने की तैयारी, भिलाई में लगाया जा रहा 50 मेगा वाट का सोलर पावर प्लांट
शहर को 10 करोड़ से मिलेंगे दो आउटडोर स्टेडियम एवं स्विमिंग पूल…. विधायक वोरा ने कहा पटरी पार के युवाओं की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
नारायणपुर मुठभेड़ में शहीद जवान को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, घायल जवानों से भी मिले
पेंच लड़ाने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर: पुरखौती मुक्तांगन में सरकार दे रही पतंगबाजों को पेंच लड़ाने का मौका
स्टेट कैपिटल रीजन के तहत आने वाली सड़कें बनेंगी फोर लेन… सीएम साय की पहल से मिली 600 करोड़ के सड़क परियोजनाओं की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : सुकमा में आईईडी ब्लास्ट, ट्रक के साथ चपेट में आए जवान, दो शहीद
Next Article Breaking News : सुकमा आईईडी ब्लास्ट पर बोले सीएम साय…… नक्सलवाद के खात्मे तक हम चुप नहीं बैठेंगे

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?