ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में नगरनार स्टील प्लांट के तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, देररात कार सहित दलपत सागर में डूबे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में नगरनार स्टील प्लांट के तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, देररात कार सहित दलपत सागर में डूबे

By Mohan Rao
Published: June 20, 2024
Share
एक्सीडेंट
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नगरनार स्टील प्लांट में कार्यरत तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार देररात की बताई जा रही है। तीनों कर्मचारी कार में सवार होकर खाना खाने गए थे। वापसी में इनकी कार अनियंत्रित होकर दलपत सागर में गिर गई। तीनों कार के साथ डूब गए। जब तक कार को बाहर निकाला गया तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अनुराग मसीह (34), सोहेल राय (35) और देवी दत्त होता (35) के रूप में हुई है। तीनों रायपुर, कोलकाता, और भिलाई के रहने वाले थे।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को अनुराग मसीह, सोहेल राय देवी दत्त होता एक साथ खाना खाने धरमपुरा गए हुए थे। खाना खाने के बाद देर रात तीनों दोस्त कार में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान धरमपुरा से दलपत सागर वाले रास्ते उनकी कार मंदिर से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पानी में डूब गई। पानी में डूबने के बाद कार के दरवाजे लॉक हो गए। लाख कोशिशों के बाद लॉक नहीं खुले। इधर हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को बाहर निकलवाया। इसके बाद कार से तीनों को निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों में शामिलअनुराग मसीह भिलाई, सोहेल राय कोलकाता और देवी दत्त होता रायपुर का रहने वाले थे। तीनों की इस तरह हादसे में मौत से उनके घरों में मातम का माहौल है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया साइबर थाना एवं सीसीटीएनएस का निरीक्षण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने दिए निर्देश
बारिश से मौसम हुआ सुहावना, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, प्री मानसून की एंट्री
मेडिकल एडमिशन पर बड़ा फैसला : ऑल इंडिया कोटे में ओबीसी व ईडब्ल्यूएस आरक्षण पर मोदी सरकार की मुहर… जाने किस सत्र से होगा लागू
डीआरडीओ की बड़ी सफलता: लंबी दूरी तक मार करने वाली हाइपरसॉनिक मिसाइल का सफल परीक्षण
Breaking News : दंतेवाड़ा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, किरंदुल-विशाखापट्नम रूट दो घंटे रहा बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायकी के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अब मंत्रीपद से भी दिया इस्तीफा, सीएम साय ने किया सम्मानित
Next Article भिलाई में युवक की हत्या : नग्न अवस्था में पलंग के नीचे मिली लाश, आरोपी की तलाश में पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?