ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में युवक की हत्या : नग्न अवस्था में पलंग के नीचे मिली लाश, आरोपी की तलाश में पुलिस
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में युवक की हत्या : नग्न अवस्था में पलंग के नीचे मिली लाश, आरोपी की तलाश में पुलिस

By Mohan Rao Published June 20, 2024
Share
वैशली नगर क्षेत्र में युवक की हत्या
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। 18 जून की सुबह युवक का शव उसी घर पर बेडरूम में मिला। पलंग के नीचे युवक का शव नग्न अवस्था में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या की बात सामने आई है। वैशाली नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 17 व 18 जून के दरमियानी रात की है। मृतक युवक का नाम वेदांत शर्मा है जो अपने परिवार के साथ एमआईजी 34 वैशाली नगर में रहता था। 18 जून की सुबह 9 बजे तक वेदांत नहीं उठा तो कामवाली बाई उठाने गई। दरवाजा नहीं खुला तो उसकी मां संतोष रानी को आवाज दी गई। मां पहुंची और दरवाजा खोलकर देखा तो वेदांत का शव नग्न अवस्था पलंग के नीचे पड़ा हुआ था। बेटे का शव देखने के बाद वह बदहवास हो गई। इसके बाद इस मामले में संजय शर्मा ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंच वैशाली नगर पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। देर शाम शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या होना पाया गया। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पीएम रिपोर्ट में कहा गया कि युवक की गला घोंटने से मौत होने की आशंका है। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दोस्त के साथ था बेडरूम में
पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने बताया कि मृतक वेदांत अपने दोस्त को लेकर घर पहुंचा था। वेदांत 17 जून की रात लगभग 10.00 बजे अपने मां की कार क्रमांक CG 07 CD 8577  से अकेला घर से निकला था। आधीरात लगभग 12.30 बजे अपने दोस्त के साथ लौटा। कार गेट पर खड़ी कर वेदांत अपने दोस्त के साथ कमरे में चला गया। सुबह 7 वेदान्त का दोस्त वेदान्त के कमरे से बाहर निकलकर नमस्ते कहते हुए चला गया। इसके बाद सुबह लगभग 9.00 बजे काम वाली बाई झाडू पोछा करने तो वेदान्त नहीं उठा था। मां संतोष रानी शर्मा वेदान्त के कमरे के दरवाजा को खटखटायी कोई आवाज नही आने पर दरवाजा को खोलकर देखा तो वेदान्त बिस्तर मे न होकर पलंग के नीचे नग्न अवस्था में पडा था उसका चेहरा काला पड गया हैं मुंह से खुन निकलकर सुख गया था। सांस भी नहीं चल रही थी।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश
इस मामले में एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि वैशाली नगर थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध अवस्था में उसी के घर पर लाश मिली है। इस मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्या वाली रात उसका एक दोस्त उसके साथ था जो सुबह चला गया। इस मामले में उसकी दोस्त की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao June 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में नगरनार स्टील प्लांट के तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत, देररात कार सहित दलपत सागर में डूबे
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 247 # 20 June 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?