ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग जिले के सभी निकायों के वार्डों का नए सिरे होगा परिसीमन, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

दुर्ग जिले के सभी निकायों के वार्डों का नए सिरे होगा परिसीमन, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

By Mohan Rao
Published: June 19, 2024
Share
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 10 (3) एवं छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 23 (3) के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के बाद जनसंख्या में हुई वृद्धि को देखते हुए नगरीय निकायों के वार्डों का परिसीमन किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के वार्डों के परिसीमन के लिए जारी समय-सारणी के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग का आम निर्वाचन 2024-2025 के लिए आवश्यकता अनुसार वार्डों के परिसीमन के लिये परीक्षण कर अभिमत सहित प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु राजस्व अधिकारी एवं उनके सहायक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के सहायक अधिकारियों को परिसीमन की कार्यवाही में राजस्व अधिकारी को सहयोग प्रदान करने एवं निर्धारित समयावधि के भीतर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिक निगम भिलाई के लिए राजस्व अधिकारी लवकेश ध्रुव डिप्टी कलेक्टर एवं उनके सहायक अधिकारी अशोक द्विवेदी उपायुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के लिए राजस्व अधिकारी मुकेश रावटे अनुविभागीय अधिकारी एवं उनके सहायक अधिकारी मोहेन्द्र साहू उपायुक्त, नगर पालिक निगम रिसाली के लिए राजस्व अधिकारी प्रफुल्ल गुप्ता एवं उनके सहायक अधिकारी संजय वर्मा सहायक राजस्व अधिकारी तथा नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के लिए राजस्व अधिकारी महेश सिंह राजपूत अनुविभागीय अधिकारी (रा) भिलाई-3 एवं इनके सहायक अधिकारी अश्वनी चंद्राकर सहायकराजस्व निरीक्षक को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् जामुल के लिए राजस्व अधिकारी ख्याति नेताम तहसीलदार भिलाई-3 एवं इनके सहायक अधिकारी अंकुर पाण्डेय होंगे। नगर पालिका परिषद् अहिवारा में राधेश्याम वर्मा तहसीलदार अहिवारा एवं इनके सहायक अधिकारी श्रीमती बख्शी होंगे।  नगर पालिका परिषद् कुम्हारी हेतु राजस्व अधिकारी रवि विश्वकर्मा नायब तहसीलदार एवं सहायक अधिकारी नेतराम चंद्राकर तथा नगर पालिका परिषद् अम्लेश्वर के लिए राजस्व अधिकारी भूपेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार पाटन व सहायक अधिकारी सतीश यादव को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में नगर पंचायत धमधा के लिए राजस्व अधिकारी पंचराम सलामे तहसीलदार धमधा एवं इनके सहायक अधिकारी ओंकार ठाकुर, नगर पंचायत उतई के लिए राजस्व अधिकारी चंद्रशेखर चंद्राकर नायब तहसीलदार दुर्ग व सहायक अधिकारी राजेन्द्र नायक तथा नगर पंचायत पाटन के लिए राजस्व अधिकारी मीना साहू तहसीलदार पाटन व सहायक अधिकारी सौरभ वाजपेयी को नियुक्त किया गया है।

बड़ा सवाल: वैक्सीन की दोनों डोज लगने के बाद क्या कोरोना टेस्ट जरूरी, जानें सीडीसी का जवाब
सुप्रीम कोर्ट का बकरीद पर ढील देने को लेकर केरल सरकार को लताड़ा, कहा- बाजार के दबाव में लोगों की जान से खिलवाड़
छत्तीसगढ़ में कोरोना: कुल संक्रमितों की संख्या 84 हजार के पार… पिछले 24 घंटों में सामने आए 2617 नए मामले
नक्सल प्रभावित क्षेत्र भैरमगढ़ के अंकित सकनी ने रचा इतिहास,  यूपीएससी में हासिल की 816वीं रैंक
अपने नए हेलीकॉप्टर-ड्रोन को भारतीय सीमा पर तैनात कर सकता है चीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : बिलासपुर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक सीएमओ, तीन इंजीनियर व एक लेखापाल निलंबित
Next Article छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होगी 33 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शिक्षामंत्री ने दिए संकेत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?