ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हुआ पुल, देखते-देखते नदी में समाया… पहले भी हो चुका है हादसा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Big news : उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हुआ पुल, देखते-देखते नदी में समाया… पहले भी हो चुका है हादसा

By Mohan Rao Published June 18, 2024
Share
बिहार में नदी पर निर्माणधीन पुल गिरा
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार के अररिया जिले में उद्घाटन से पहले की पुल नदी में समा गया। अररिया जिला के सिकटी प्रखंड में बकरा नदी के पड़रिया घाट पर बना 12 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनाया गया पुल अचानक नदी में समा गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इससे पहले भी बिहार में पुल गिरने की घटना हो चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गए। यह पुल  जिले के ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तैयार किया गया था। बताया जा रहा है कि इस पुल को जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था। एप्रोच रोड भी नहीं बना था। करीब 100 मीटर का यह पुल था जिसका उद्घाटन नहीं हुआ था और गिर गया। लोगों का कहना है कि हाल में ही पुल के एप्रोच पथ को बहाल करने के विभाग की विभाग की ओर कवायद शुरू की गई थी। लेकिन, उससे पहले यह हादसा हो गया।

बिहार में पहले भी गिर चुके हैं पुल
2023 के जून महीने में ही भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था। बताया जाता है कि इस पुल की लागत पहले 600 करोड़ थी, बाद में पुल की लागत बढ़कर 1700 करोड़ हो गई थी। इससे पहले भी यही पुल 2022 में भी गिर गया था। इसी कड़ी में बिहार के ही सुपौल में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कोसी नदी पर बन रहा देश के सबसे लंबे पुल का एक बड़ा स्लैब गिर गया था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी। वहीं 10 लोग जख्मी हो गए थे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao June 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने अपने खेतों में बीज का छिड़काव कर खेती-किसानी का किया शुभारंभ
Next Article सभी नगरीय निकायों का बनेगा डेवलपमेंट प्लान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का निर्देश… कामकाज में लाएं कसावट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?