ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: New trick of Fraud : पुराना एंटिक नोट के बदले पांच लाख का ऑफर, झांसे में आए युवक ने गवां दिए दो लाख रुपए
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

New trick of Fraud : पुराना एंटिक नोट के बदले पांच लाख का ऑफर, झांसे में आए युवक ने गवां दिए दो लाख रुपए

By Mohan Rao Published June 17, 2024
Share
धोखाधड़ी
SHARE

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर अक्सर देखा होगा कि पुराने व एंटिक नोट जिसमें कुछ खास चीजों का जिक्र कर लाखों का ऑफर दिया जाता है। दशकों पुराने नोटों के खरीदार भी होते हैं लेकिन इसे कुछ बदमाशों ने ठगी का जरिया बना लिया है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सामने आया है। यहां एक युवक को पांच रुपए के पुराने नोट के बदले पांच लाख रुपए का ऑफर दिया गया और इसके बाद उससे दो लाख रुपए की ठगी कर ली गई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला चकरभटा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा क्षेत्र के छतौना के रहने वाले रोशन धूरी पिता सावत धूरी नोवा प्लांट में हेल्पर काम करता है जिसने एक मई की शाम इंस्टाग्राम में एक विज्ञापन देखा जिसमें 5 रुपए के पुराने नोट के बदले में पांच लाख 12 हजार देने की बात लिखी थी। यह देख उसने एड के कमेंट बॉक्स में जाकर अपनी सहमति दे दी कुछ देर बाद उसके मोबाइल में अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया और उसे पांच रुपए के पुराने नोट की फोटो अपने वाट्सएप में मंगाई। फोटो भेजने के बाद फोटो देखते ठग ने कंपनी में रजिस्ट्रेशन के लिए 720 रुपए जमा करने के लिए कहा।

झांसे में आ चुके रोशन धुरी ने ऑनलाइन माध्यम से रकम जमा कर दिया। इसके 5 दिन बाद उसे बताया गया की 5 लाख 12 हजार लेकर आर्मी का एक जवान निकल गया है और वह सरगांव पहुंचने वाला है। कुछ देर बाद युवक से दूसरे मोबाइल फोन से ठग ने फोन कर युवक से परमिशन कोड और अन्य बहाने करते हुए उससे और रुपए मांगने लगा। रोशन ने बिना सोचे समझे अलग-अलग किस्तों में करीब 2 लाख 21 हजार 648 रुपए ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिया, इस दौरान ठगों ने उसे आश्वासन दिया गया कि वह रकम वापस कर दी जाएगी।

इसके बाद 25 हजार की और मांग की गई उसने रुपए भेजने से इनकार कर दिया जिसके बाद अंजान मोबाइल धारक ने उसे उल्टा झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने लगा और अश्लील वीडियो भेज कर जेल भेजने की बात कहने लगा। इसके बाद रोशन थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी बात बताई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ 420 की तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Mohan Rao June 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूली बच्चों ने हवन यज्ञ में आहुतियों से किया सकरात्मक ऊर्जा का संचार, गणेश गायत्री मंत्र का किया जाप
Next Article बृजमोहन अग्रवाल ने छोड़ी विधायकी, विधानसभा स्पीकर रमन सिंह को सौंपा इस्तीफा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?