ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बूंद-बूंद को तरसते लोग: धरी की धरी रह गई जल जीवन योजना, जानिए कैसे प्यास बुझा रहे ग्रामीण
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedsarguja

बूंद-बूंद को तरसते लोग: धरी की धरी रह गई जल जीवन योजना, जानिए कैसे प्यास बुझा रहे ग्रामीण

By Om Prakash Verma Published June 14, 2024
Share
बूंद-बूंद को तरसते लोग: धरी की धरी रह गई जल जीवन योजना, जानिए कैसे प्यास बुझा रहे ग्रामीण
बूंद-बूंद को तरसते लोग: धरी की धरी रह गई जल जीवन योजना, जानिए कैसे प्यास बुझा रहे ग्रामीण
SHARE

कोरिया। एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकार आमजन के लिए मूलभूत सुविधाओं को उन तक पहुंचाने को लेकर प्रयासरत है। वहीं, दूसरी ओर जिले में जिस विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है वे मजे से एसी कमरे में बैठे हैं और नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत को चरितार्थ करते नजर आ रहे हैं। सरकार की महत्वपूर्ण योजना में से एक जल जीवन मिशन का कोरिया जिले में बुरा हाल है। यह योजना कोरिया जिले में कितनी सफल हो पाएगी इस पर भी प्रशन चिन्ह लगता नजर आ रहा है।

जिले में आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे गांव हैं, जहां पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को काफी मशक्कत और लंबी दूरी तय करनी होती है, तब कहीं जाकर उनकी प्यास बुझती है और उन्हें पीने के लिऐ पानी उपलब्ध हो पाता है। कोरिया जिले में स्थित तुर्री पानी ग्राम की भी कहानी कुछ ऐसी ही है। जिले के सोनहत ब्लॉक में स्थित गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के अन्दर बसा एक गांव तुर्रीपानी है, जहां आज भी लोग तुर्रे का पानी पीकर अपनी गुजर बसर कर रहे हैं।

इस तुर्रे से ही इस गांव का नाम तुर्री पानी पड़ा। यह तुर्रा किसी समतल स्थान पर नहीं है, बल्की तुर्रे तक पहुंचना बहुत ही संघर्ष पूर्ण है और तुर्री पानी की ग्रामीण महिलाएं और पुरुष यह कार्य रोज करते हैं। यह तुर्रा घने जंगल में पहाड़ों के नीचे स्थित है। जहां प्रतिदिन महिलाएं पहाड़ी चट्टानों से होते हुऐ सैकड़ों फीट नीचे जाकर तुर्रे से पानी भरकर वापस लौटती हैं। तुर्रे के पास ही खतरनाक सांपों का डेरा रहता है तो वहीं जंगली जानवरों का भी भय हर समय बना रहता है।

बावजूद इसके ग्रामवासी आज भी इस तुर्रे पर ही निर्भर हैं और यहीं से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं। कहने को तो गांव में तुर्रे से पानी के लिए सोलर पंप और पाइप भी बिछाया गया है और उसमें पानी भी आता है, लेकिन वह पानी ग्राम वासियों के लिऐ पर्याप्त नहीं होता तो वहीं गर्मी के दिनों मे पानी गर्म आता है और पीने में स्वाद भी अच्छा नहीं लगता, जिस कारण ग्रामीणों को मजबूरन तुर्रे से ही पानी लाना पड़ता है। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन का कार्य और नल के बेस तो बने हैं, लेकिन न ही टंकी का पता है और न ही पानी का। दो साल से ये योजना ग्रामवासियों के लिए सिर्फ सफेद हाथी साबित हो रही है।

वहीं, संबंधित लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के ईई सीबी सिंह ने कहा कि वहां भू-जल की समस्या है और टयूबवेल असफल हो जाता है। हालंकि दो सौ फीट से दो स्टेज में पानी लाते हैं। हाथियों ने कुछ स्थान पर पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है तो कुछ जगह ग्रामीणों ने नुकसान कर दिया। पाइप से इसलिए अभी एक ही जगह पानी गिर रहा है।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Om Prakash Verma June 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाबालिग शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार नाबालिग शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Next Article चिल्लाती रही महिला…. छह युवकों ने रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार चिल्लाती रही महिला…. छह युवकों ने रातभर किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?