ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पूर्व कांग्रेसी पार्षद जोहन सिन्हा के सेफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान ठेका कर्मी की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पूर्व कांग्रेसी पार्षद जोहन सिन्हा के सेफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान ठेका कर्मी की मौत

By Mohan Rao Published June 12, 2024
Share
मृतक चंद्रमणि साहू की फाइल फोटो
SHARE

भिलाई। पूर्व कांग्रेसी पार्षद जोहन सिन्हा के घर पर सेफ्टिक टैंक की सफाई के दौरान ठेका कर्मी की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। सेफ्टिक टैंक की सफाई के लिए ठेका कर्मी पानी से भरे गड्‌ढे में गया था। इस दौरान गड्‌ढे में बिजली दौड़ गई और उसमें फंस गया। उसे छटपटाता देख पहले बिजली बंद की गई और उसके बाद उसे बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वार्ड-27 शास्त्री नगर की है। शास्त्री नगर वार्ड के पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा के घर में नया सैप्टिक टैंक बनाया जा रहा है। टैंक बनने के बाद उसमें पानी भर गया था। पूर्व पार्षद ने सेफ्टिक टैंक के लिए ठेका दिया हुआ था। बुधवार को सैप्टिक टैंक का काम चंद्रमणि साहू (35) को बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े 6 बजे सैप्टिक टैंक के गड्ढे से पानी निकालने के दौरान मोटर शॉर्ट हो गया और पानी में करंट फैल गया। इससे चंद्रमणि को बचने का मौका भी नहीं मिला। वह बेहोश होकर पानी में ही गिर पड़ा।

चीख पुकार सुनने के बाद वहां मौजूद लोगों ने बिजली सप्लाई बंद की और चंद्रमणि को लेकर सुपेला के शास्त्री अस्पताल लेकर गए। सुपेला में डॉक्टरों ने उसे अनकॉन्सेस देखा और दूसरे अस्पताल ले जाने कहा। यहां से उसे बीएम शाह अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चंद्रमणि को मृत घोषित कर दिया। संभवत: ठेका कर्मी को अस्पताल लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चंद्रमणि की करेंट से मौत की खबर मिलते ही शास्त्री नगर स्थित उसके मोहल्ले में मातम पसर गया है। घटना की सूचना छावनी पुलिस को दी गई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पूर्व पार्षद ने कहा खुद का मोटर लाया था कर्मी
इस मामले में पूर्व पार्षद जोहन सिन्हा ने बताया कि उनके घर में सैप्टिक टैंक का काम ठेके पर दिया गया है। टैंक का साइड वाल बन गया और उसमें पानी भरा था। सेफ्टिक टैंक का काम ठेकेदार राम अवतार को दिया गया और उसने अपने कर्मी चंद्रमणि को उनके घर पर आज सुबह से काम में लगाया। ठेकेदार के कहने पर टैंक से पानी निकालने चंद्रमणि ने स्वयं की मोटर लगा रखी थी। इस दौरान मोटर खराब हुआ तो देखने के लिए चंद्रमणि पानी भरे गड्ढे में उतर गया। इस दौरान मोटर के कारण करंट पानी में फैल गया जिससे चंद्रमणि बेहोश हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao June 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बलौदाबाजार हिंसा : कलेक्टर और एसपी हटाए गए….दीपक सोनी होंगे नए कलेक्टर, विजय अग्रवाल को एसपी का जिम्मा
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 239 # 12 June 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?