ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुपेला अंडरपास को विद्यारतन भसीन व नेहरू नगर अंडरपास को भजन सिंह निरंकारी का मिला नाम
Share
Notification Show More
Latest News
नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
October 18, 2026
Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल
October 18, 2026
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सुपेला अंडरपास को विद्यारतन भसीन व नेहरू नगर अंडरपास को भजन सिंह निरंकारी का मिला नाम

By Mohan Rao Published June 11, 2024
Share
सुपेला अंडरब्रिज
SHARE

एमआईसी की बैठक में प्रस्ताव पास, दोनों अंडरपास को मिले नए नाम

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद् की बैठक में सोमवार को महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान सुपेला में नव निर्मित अंडरपास व नेहरू नगर में बने अंडरपास को नए नाम मिल गए हैं। वैशाली नगर के पूर्व विधायक व भिलाई निगम के महापौर रहे विद्यारतन भसीन के नाम पर सुपेला अंडरपास का नामकरण किया गया। वहीं नेहरू नगर अंडरपास का नाम पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है। एमआईसी की बैठक में उक्त दोनों प्रस्तावों के साथ अन्य प्रस्ताओं पर मुहर लगी।

सोमवर को लंबे समय बाद महापौर परिषद की बैठक हुई। महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे तथा परिषद के सदस्यो के बीच संपन्न हुआ। परिषद के समक्ष 25 प्रस्ताव विचार के लिए रखे गये थे। जिसमें प्रमुख रूप से आकाश गंगा सुपेला अंडर ब्रिज का नामकरण पूर्व विधायक महापौर विद्यारतन भसीन व नेहरू नगर अंडर ब्रिज का नाम पूर्व विधायक भजनसिंह निरंकारी के नाम से रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।

खेल परिसरों का संधारण खेल संघों से कराने का प्रस्ताव
इसके साथ ही जोन क्रमांक 2 में खेल निर्मित मैदानों का रखरखाव व सधारण खेल संघो के माध्यम से कराये जाने का प्रस्ताव बनाकर अगले महापौर परिषद में रखने के लिए कहा गया। राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नति के संबंध में सलाहकार समिति के माध्यम से परीक्षण कर आगामी बैठक में पुनः प्रस्तुत करने के लिए सुझाव दिया। राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नति के संबंध में सलाहकार समिति के माध्यम से परीक्षण कर आगामी बैठक में पुनः प्रस्तुत करने के लिए सुझाव दिया।

टेंडर बढ़ाने की भी मिली स्वीकृति
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी जोन एवं वार्डो में स्कोप ऑफ वर्क के अंतर्गत नाली, सड़क, बाजार, तिपहीये रिक्शा व ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा अन्य कार्य के लिए आधारित निविदा के संबंध में तीन माह के लिए टेण्डर को बढ़ाये जाने स्वीकृत किया। चर्चा के दौरान प्राप्त सफाई से संबंधित अन्य सुझाव के साथ स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लाल चंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, नेहा साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

You Might Also Like

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

Mohan Rao June 11, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जैतखाम में तोड़फोड़ के बाद भड़की हिंसा : देर रात घटना स्थल पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, बोले हिंसा फैलाने वाले समाज के नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई
Next Article सीएम साय ने बलौदा बाजार हिंसा में घायल जवान का जाना हाल, अफसरों ने पहुंचकर बेहतर इलाज के दिए निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?