ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्यूशन से लौट रही 8वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत और दो घायल… गुस्साए ग्रामीणों में किया चक्काजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

ट्यूशन से लौट रही 8वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत और दो घायल… गुस्साए ग्रामीणों में किया चक्काजाम

By Mohan Rao
Published: June 8, 2024
Share
अंजोरा में हादसा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
SHARE

दुर्ग। जिले के अंजोरा थाना क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया। साइकिल से अपनी सहेलियों के साथ लौट रही छात्रा को सामने  से भूसा लोड़ के साथ आ रही ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई और उसकी दो सहेलियां घायल हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस की लंबी समझाइश के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना अंजोरा थाना स्थित थनोद मोड के पास की है। ग्राम चंगोरी निवासी ओजस्वी पारकर (13) अपने गांव में आठवीं पढ़ती थी। वह अपने घर से ट्यूशन के लिए अंजोरा गई थी। शनिवार की सुबह ट्यूशन के बाद अपने घर चंगोरी जा रही थी। साथ में 2 सहेलियां भी थीं। बताया जा रहा है कि तीनों अपनी-अपनी साइकिल से जा रहे थे। इसी बीच विपरीत दिशा से भूसा लोड ट्रक ने छात्रा ओजस्वी को अपनी चपेट में ले लिया। वह साइकिल समेत ट्रक के नीचे आ गई। वहीं उसकी 2 सहेलियां ठोकर लगने से दूर जाकर गिरीं। उन्हें भी चोटें आई है।

घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ ट्रक के सामने धरने पर बैठकर चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग है कि आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई व पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस ने गांव व परिजनों को समझाइश दी और चक्काजाम शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

उत्तराखंड ग्लेशियर हादसा: वैज्ञानिकों ने किया था आगाह, आज तबाही बन कर टूट पड़े ग्लेशियर
बड़ी खबर: संजय राउत की संपत्ति कुर्क, 1034 करोड़ रुपये के पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी ने की कार्रवाई
Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 12 हजार 489 शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती
Breaking News : सीजीपीएससी का रिजल्ट जारी, सफल अभ्यर्थियों को सीएम साय ने दी बधाई
कोरोना के खिलाफ राजधानी पुलिस ने तैयार किया अनूठा ड्रोन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देर रात नकाबपोश बदमाशों ने टिम्बर व्यवसायी के घर की डकैती, हाथ-पैर बांधकर ले उड़े 35 तोला सोना
Next Article रेलवे के सहायक लोको पायलट स्नेह सिंह बघेल को मिला पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?