ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देर रात नकाबपोश बदमाशों ने टिम्बर व्यवसायी के घर की डकैती, हाथ-पैर बांधकर ले उड़े 35 तोला सोना
Share
Notification Show More
Latest News
नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
October 18, 2026
Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल
October 18, 2026
अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

देर रात नकाबपोश बदमाशों ने टिम्बर व्यवसायी के घर की डकैती, हाथ-पैर बांधकर ले उड़े 35 तोला सोना

By Mohan Rao Published June 8, 2024
Share
रसमड़ा में डकैती
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में बीती रात टिंबर व्यवसायी के घर डकैती हो गई। पांच से 6 नकाबपोशों ने व्यवसासी के घर धावा बोला और हाथ पैर बांधकर नगदी व 35 तोला सोना लूट कर लेकर गए। डकैत घर में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। डकैती की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। आनन फानन में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलगांव पुलिस व एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रसमड़ा में दुर्ग राजनांदगांव बायपास रोड पर स्थित दिलीप टिम्बर के संचालक दिलीप मिश्रा का घर है। रात में वे अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश पहुंचे। घर के सामने का दरवाजा तोड़कर सभी नकाबपोश अंदर घुसे। इसके बाद दिलीप मिश्रा को घेरकर अपने कब्जे में कर हाथ पैर को बांध दिया। फिर आलमारी को तोड़ा और पूरा सामान बिखरा दिया। आलमारी में रखे लगभग 35 तोला सोना पर हाथ साफ कर दिए। इसके बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात 2.30 बजे की है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाश
सूचना पर पुलगांव थाना और एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट की टीम पहुंची। पुलिस के मुताबिक दिलीप मिश्रा की फर्नीचर की दुकान और आरा मिल है। वहीं घर भी बनाया है। दूसरा मकान दुर्ग में भी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश कैद हो गए है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। वारदात के तरीका से आशंका जताई जा रही है कि इसमें बाहरी पेशेवर अपराधिक गिरोह का हाथ है। अक्सर मध्यप्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों का गिरोह ऐसी घटना को अंजाम देता है। यह गिरोह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगे घरों को निशाना बनाते है। ट्रक से उतरते है और वारदात को अंजाम देकर भाग जाते है। फिलहाल पुलिस टीम मामले में आरोपियों की खोजबीन में लग गई है।

You Might Also Like

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री साय ने की मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

Mohan Rao June 8, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 235 # 08 June 2024
Next Article ट्यूशन से लौट रही 8वीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत और दो घायल… गुस्साए ग्रामीणों में किया चक्काजाम

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?