ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पूर्व मंत्री पाण्डेय फेसबुक लाइव के जरिए किया संवाद, कहा- 4 जून को आएगा देश के चुनाव का सुखद परिणाम
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद
September 24, 2026
वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज
September 24, 2026
शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
September 24, 2026
युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय
September 24, 2026
ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद
September 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

पूर्व मंत्री पाण्डेय फेसबुक लाइव के जरिए किया संवाद, कहा- 4 जून को आएगा देश के चुनाव का सुखद परिणाम

By Mohan Rao Published June 3, 2024
Share
पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय
SHARE

भिलाई। प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज फेसबुक लाइव के माध्यम से भिलाईवासियों से बात की। श्री पाण्डेय ने भिलाईवासियों को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी, साथ ही इस लड़ाई में साथ खड़े होने वाले भिलाईवासियों, सभी कार्यकर्ताओं एवं संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कल 4 जून को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के चुनाव का परिणाम आयेगा, लेकिन इसके पूर्व 1 जून को भिलाईवासियों के लिए एक सुखद परिणाम पहले ही आ गया।

श्री पाण्डेय ने बताया कि कल देश की जनता की अकांक्षाओं के अनुरूप एक सुखद परिणाम आने वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से देश की कमान संभालने वाले हैं। इस बीच कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने जीवनभर झूठ बोला और जनता का गुमराह किया है उनकी बहानेबाजी अभी से शुरू हो गई है। इसके पूर्व 1 जून को अंततः राज्य सरकार के द्वारा बीएसपी क्षेत्र के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी गई है। योजना के तहत पिछले 6 माह का बिजली बिल की राशि लाभार्थियों के खाते में डाल दी गई है। अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक छह महीने का 400 यूनिट के बिजली का हाफ बिल का लाभ लाभार्थियों को मिल गय है। पहले चरण में बीएसपी के कर्मचारियों को उनके एकाउंट में राशि डाल दी गई है, वहीं दूसरे अलाटी जैसे लीजधारी हैं, अन्य घरेलू उपभोक्ता हैं, उनका इस छह महीने के बिल को उनके आने वाले बिल में वे एडजस्ट किया जायेगा।

श्री पाण्डेय ने कहा कि सबसे पहले भिलाई के उन तमाम लोगों को जिन लोगों ने इस हाफ बिजली योजना की लड़ाई लगातार तीन चार वर्षों से लड़ते समय हमारा साथ दिया उनका मैं आभार व्यक्त करता हूं और इस लड़ाई की जीत का सुखद परिणाम आने पर आप सबको बधाई भी देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब पहली बार मैंने इस विषय को उठाया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित स्थानीय कांग्रेस के कई नेताओं के द्वारा एवं अधिकारियों के द्वारा यह बार-बार बताया जाता था कि जब तक  भिलाई टाउनशिप के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को राज्य सरकार के सीएसपीडीसीएल को ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। तब तक प्रदेश सरकार की घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली 400 यूनिट के बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। यह नैरेटिव चारों तरफ से सेट कर दिया गया था। मेरा उस समय भी कहना था कि आप बीएसपी अपने सप्लाई को किसी को दे दें कोई दिक्कत नहीं लेकिन ये न कहे  कि बीएसपी डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, सरकार कि आपका सीएसपीडीसीएल को ट्रांसफर नहीं हो रहा है। इसीलिए आपको इस बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल सकता। हमें समानता का अधिकार है कि कोई भी राज्य की सरकार यदि किसी एक उपभोक्ता को सब्सिडी देती है तो समानता के अधिकार के तहत हम भी एक उपभोक्ता हैं, हमें भी इसका लाभ मिलना चाहिए।

श्री पाण्डेय ने कहा कि हमारे अधिकार की यह लड़ाई लेकर हम लोग मैदान में, विधानसभा में, कोर्ट में और मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, ऊर्जा सचिव सबसे पत्राचार किये, अंततः चुनाव के समय फिर सरकार ने एक आदेश जारी किया। कि सितंबर-अक्टूबर से योजना का लाभ दिया जाएगा। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आदेश जारी तो किया, लेकिन पैसा नहीं दिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि हम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हैं कि उन्होंने पैसा एडवांस दिया है, और अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक का वह पैसा लाभार्थियों को वापस दे दिया गया है। अभी अप्रैल से फिर अपना बजट देंगे और बजट पारित होकर इनको जब पैसा आयेगा फिर फिर से खाते में एडजेस्ट किया जाएगा। श्री पण्डेय ने कहा कि जो गुमराह करने वाले लोग हैं लगातार गुमराह किए लेकिन उसके बावजूद भी सही बात सामने आई और भिलाई के घरेलू उपभोक्ताओं की जो उनकी लड़ाई थी, जो उनका संघर्ष था और जो उनका हक था वो अंततः उन्हें मिल गया।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Mohan Rao June 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गंदगी फैला रहे भैंस खटाल संचालकों पर कार्रवाई, तीन दिन में नहीं हटे खटाल तो करेंगे बेदखल
Next Article काउंटिंग के दिन अवैध रूप से शराब बेचने की थी तैयारी, छावनी पुलिस ने दो कोचियों से जब्त किए 207 पौव्वा शराब

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?