ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल 2024 : 10 साल बाद कोलकाता तीसरी बार बना चैंपियन, 20 करोड़ के साथ मिली चमचमाती ट्रॉफी
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

आईपीएल 2024 : 10 साल बाद कोलकाता तीसरी बार बना चैंपियन, 20 करोड़ के साथ मिली चमचमाती ट्रॉफी

By Mohan Rao Published May 27, 2024
Share
कोलकाता बनी चैंपियन
SHARE

चेन्नई (स्पोर्ट्स डेस्क)। 10 साल के इंतजार के बाद कोलकाता ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल 2024 के फाइनल में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हराया। कोलकाता ने 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 10.3 ओवर में जीत दर्ज की। चैंपियन बनने के बाद केकेआर टीम के मालिक शाहरुख बेहद खुश नजर आए। उन्होंने टीम के मेंटर गौतम गंभीर के माथे पर किस किया और जीत दिलाने के लिए आभार जताया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 18.3 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 113 रन बनाए। यह आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2013 में मुंबई ने चेन्नई को 149 रनों का लक्ष्य थमाया था जिसके जवाब में चेन्नई 125 रन ही बना सकी थी। टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई। अभिषेक शर्मा दो रन और ट्रेविस हेड बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस मैच में हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम कोलकाता के गेंदबाजों के खिलाफ धराशायी हो गया। राहुल त्रिपाठी ने नौ, एडन मार्करम ने 20, नितीश कुमार रेड्डी ने 13, हेनरिक क्लासेन ने 16, शाहबाज अहमद ने आठ, अब्दुल समद ने चार, पैट कमिंस ने 24, जयदेव उनदाकट ने चार रन बनाए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार बिना खाता खोले नाबाद रहे। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने तीन विकेट चटकाए जबकि स्टार्क और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को एक-एक विकेट मिला।

कोलकाता ने 2012 और 2014 में जीता था खिताब
बता दें इसस पहले कोलकाता ने 2012 और 2014 में खिताब जीता था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने आखिरी बार 2014 सीजन में खिताब जीता था और 10 साल के बाद आखिरकार टीम खिताबी सूखा समाप्त करने में सफल रही। आईपीएल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए। फाइनल में हारने वाली टीम सनराइजर्स को 12.5 करोड़ रुपये दिए गए। कोलकाता को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये का चेक सौंपा गया। इस बार का पुरस्कार समारोह कुछ विशेष रहा क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहली बार पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड देने का फैसला किया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम ने यह पुरस्कार जीता जिन्हें ईनाम के तौर पर 50 लाख रुपये मिले।

इस साल बने कई रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 का सीजन शानदार रहा है। इस साल कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स बने जिन्हें तोड़ना आगे काफी मुश्किल होगा। इनमें एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों के अलावा, सबसे बड़ा स्कोर, सबसे बड़ा चेज, सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा स्कोर जैसे कई बड़े रिकॉर्ड्स शामिल हैं। टीमों को मिलने वाली इनामी राशि के अलावा कई और अवॉर्ड भी दिए गए। इनमें ऑरेंज कैप, पर्पल कैप, फेयर प्ले अवॉर्ड जैसे अवॉर्ड शामिल हैं।

इन खिलाड़ियों को मिले विशेष इनाम

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao May 27, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसान की बाड़ी में मिला तेंदुए का शव, पानी की तलाश में आबादी में पहुंचा… मौत का कारण स्पष्ट नहीं
Next Article CG Crime : सनकी पिता ने पुत्र की चढ़ा दी बली, चाकू से काट दिया गला… आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?