ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग के गंगोत्री अस्पताल को सीएचएमओ का नोटिस, रेफर मरीजों को भर्ती कर ज्यादा वसूली का है मामला
Share
Notification Show More
Latest News
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

दुर्ग के गंगोत्री अस्पताल को सीएचएमओ का नोटिस, रेफर मरीजों को भर्ती कर ज्यादा वसूली का है मामला

By Mohan Rao Published May 25, 2024
Share
गंगोत्री अस्पताल को सीएचएमओ का नोटिस
SHARE

भिलाई। दुर्ग शहर के ओम परिसर में सचांलित गंगोत्री अस्पताल को जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। गंगोत्री अस्पताल प्रबंधन को यह नोटिस जिला अस्पताल से रेफर किए गए मरीजों को अपने अस्पताल में भर्ती करने और इलाज के नाम पर भारी भरकम बिल बनाने के नाम पर दिया गया है। नोटिस भेजकर अस्पताल प्रबंधन से 3 दिन के भीतर जवाब भी मांगा गया है।

दरअसल कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत मिली थी कि जिला अस्पताल में गंभीर मरीजों को रेफर किए जाने पर उसे गंगोत्री अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। निजी एंबुलेंस चालक कमीशन के लालच में रेफर मरीजों को उच्च चिकित्सा संस्थान में ले जाने के बजाए गंगोत्री अस्पताल ले जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आ गए। अस्पताल के खिलाफ पूर्व में कई शिकायतें मिली और अब कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किया गया।

जानिए नोटिस में क्या है?
गंगोत्री अस्पताल को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि कार्यालय में मो. रजा खान द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत के अनुसार मरीज तौकीर आलम को 16 मई 2024 को जिला चिकित्सालय दुर्ग मे उपचार के लिये भर्ती किया गया था। स्थिति गम्भीर होने के कारण जिला चिकित्सालय द्वारा उन्हे उच्च चिकित्सा संस्था या मेडिकल कालेज के लिए रिफर किया गया था। लेकिन उसे गंगोत्री अस्पताल में भर्ती किया गया।

नोटिस में यह भी कहा गया कि गंगोत्री अस्पताल उच्च चिकित्सा संस्थान की श्रेणी में नहीं आता इसके बाद भी जिला चिकित्सालय से उच्च चिकित्सा संस्थान के लिये रेफर मरीज को गंगोत्री अस्पताल में भर्ती कर उसके जान से खिलवाड करने का प्रयास है। यही नहीं गंगोत्री अस्पताल में आयुष्मान योजना से चिकित्सा सुविधा भी नहीं दी जाती जिसकी पूर्व में भी शिकायतें मिली जिसे लेकर अस्पताल प्रबंधन द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं मिला।

नोटिस में यह भी कहा गया कि गंगोत्री अस्पताल के निरीक्षण में पाया गया कि यहां कोई भी एमबीबीएस चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। उच्च चिकित्सा संस्थान के लिये रेफर मरीज को अपने निजी चिकित्सालय में भर्ती करने तथा आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क उपचार प्रदाय नहीं किये जाने के संबंध मे तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया है। सीएमएचओ द्वारा कहा गया कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नही होने की स्थिति मे आपके विरूद्ध नियमान्मार कार्रवाई की जाएगी। संस्था को चिकित्सा सेवा की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

पूर्व में दिए नोटिस का नहीं मिला जवाब
इस मामले में जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेपी मेश्राम का कहना है कि गंगोत्री अस्पताल को पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोबारा नोटिस दिया गया है। तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

Mohan Rao May 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: नक्सलवाद पर साय सरकार की ठोस पहल
Next Article हाईकोर्ट ने सरकार और एनएच अथॉरिटी से मांगा जवाब, हादसे रोकने क्या पहल की गई हाईकोर्ट ने सरकार और एनएच अथॉरिटी से मांगा जवाब, हादसे रोकने क्या पहल की गई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?