ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Kawardha Accident : एक साथ हुआ 17 शवों का अंतिम संस्कार, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

Kawardha Accident : एक साथ हुआ 17 शवों का अंतिम संस्कार, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

By Mohan Rao
Published: May 21, 2024
Share
कवर्धा हादसा : 17 शवों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार
SHARE

कबीरधाम जिले के कुकदूर में गहरी खाई में पिकअप गिरने से हुई थी 19 लोगों की मौत, 4 घायल

मृतकों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को मिलेंगे 50 हजार रुपए

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सोमवार दोपहर को हुए हादसे में मृत 19 लोगों में से 17 का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दो महिलाओं के शवों का उनके ससुराल में अंतिम संस्कार हुआ। सेमरिया गांव के इन मृतकों के अंतिम संस्कार में पूरा गांव उमड़ पड़ा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा पूरे समय मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। इधर छत्तीसगढ़ सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया है। हादसे में मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। सीएम साय ने घायलों को उचित इलाज मुहैय्या कराने का भी निर्देश दिया है।

Contents
  • कबीरधाम जिले के कुकदूर में गहरी खाई में पिकअप गिरने से हुई थी 19 लोगों की मौत, 4 घायल
  • मृतकों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को मिलेंगे 50 हजार रुपए

उल्लेखनीय है कि सोमवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में सोमवार दोपहर को 30 फीट गहरी खाई में पिकअप वाहन गिर गया। पिकअप में सेमरियां गांव की महिलाएं सवार थी जो कि तेंदुपत्ता तोड़ने जंगल गई हुई थी। वापसी में वे सभी पिकअप में सवार हो कर आ रही थी। इस दौरान पिकअप गहरी खाई में गिर गया और हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 18 महिलाएं शामिल थी। हादसे के बाद कुछ महिलाओं के शव काफी क्षत विक्षत हो गए थे। हादसे की सूचना में बाद कबीरधाम पुलिस एक्टिव हुई और आसपास के ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। हादसे में 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 5 लोगों की अस्पताल में पहुंचने के बाद मौत हुई। वहीं हादसे में घायल चार लोगों का इलाज जारी है।

पिकअप में सवार थे 25 लोग
एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप वाहन खाई में गिरा है। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। सभी वापस आ रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। एसपी पल्लव ने बताया कि घटना स्थल में मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता, जंगल और पहाड़ी एरिया है। घटना स्थल से कुकदूर तहसील मुख्यालय करीब 35 किमी दूर है। हादसे में मृतक सभी लोग सोमवार को तेंदूपत्ता की तोड़ई करने गए थे। गांव का ही पिकअप वाहन था। हादसे में मीराबाई, टीकू बाई, सिरदारी, जनियाबाई, मुंगिया बाई, झंगलो बाई, सियाबाई, किरण, पटोरीन बाई, धनैया बाई, शांति बाई, प्यारी बाई, सोनम बाई, बिस्मत बाई, लीलाबाई, परसदिया बाई, भारती व सूक्ति बाई की मौत हो गई। वहीं मुन्नी बाई, धानबाई, ममता व गुलाब सिंह घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

कबीरधाम में हादसे के बाद यहां वहां पड़े रहे शव

देर रात पहुचे डिप्टी सीएम व पूर्व सीएम
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोमवार देर रात मृतकों के परिजनों के घर पहुंचे। सभी मृतक सेमरिया गांव के हैं और घायलों को पंडरिया व कुकदूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पहले पंडरिया और कुकदूर  में भर्ती घायलों से मुलाकात की। इसके बाद वे सेमहारा गांव गए। इस दौरान परिवार के लोगों से फोन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बात कराई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी देर रात सेमहारा गांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतक और घायल परिवार के सदस्यों से देर रात निवास स्थान पहुचंकर ढांढस बंधाया।

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम मोदी ने जताया दुख
कबीरधाम हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने भी शोक व्यक्त किया। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।

हादसे पर सीएम साय ने भी जताया शोक, फोन पर की बात
हादसे पर सीएम साय ने दुख जताते हुए कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सीएम साय ने देर रात मृतकों के परिजनों से फोन पर बात की और हरसंभव सहायता देने का वादा किया।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर जताया दुख
हादसे पर दुख जताते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपाली में तेंदूपत्ता संग्राहकों के पिकअप वैन की सड़क दुर्घटना का समाचार पीड़ादायक है। दुर्घटना में असमय काल कलवित हुए श्रमिकों एवं बैगा आदिवासियों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शोक की इस घड़ी में हम सब की संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। ॐ शांति:।

सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक में पहुंचे न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे, बोले-  सड़क दुर्घटना तोड़ देती है पूरे परिवार की आर्थिक रीढ़
विधायक देवेन्द्र यादव ने किया रेड्डी समाज के भवन का लोकार्पण… समाज के सम्मानितजनों को दी बधाई
नगरीय निकाय चुनाव: 437 से 318 बचे, 119 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
नेताओं के एक से ज्यादा जगह से चुनाव लडऩे पर लगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका
सीएम बघेल के पिता की टीएस सिंहदेव को दो टूक- कभी सीएम नहीं बन पाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेत में मिला था शव, सट्टे-जुए की लत से परेशान मां-बाप ने कर दी बेटे की हत्या युवक की लाश मिलने से हड़कंप, गला रेतकर हुई हत्या; जांच में जुटी पुलिस
Next Article CG breaking : डबल मर्डर से मची सनसनी, नशेड़ी पति ने कैरेक्टर पर शक के चलते पत्नी व बेटी की कर दी हत्या

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?