ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: IPL-2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, बची टीमों में किसका पलड़ा भारी? जाने क्या है समीकरण
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

IPL-2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, बची टीमों में किसका पलड़ा भारी? जाने क्या है समीकरण

By Om Prakash Verma Published May 14, 2024
Share
IPL-2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, बची टीमों में किसका पलड़ा भारी? जाने क्या है समीकरण
IPL-2024: रोमांचक हुई प्लेऑफ की दौड़, बची टीमों में किसका पलड़ा भारी? जाने क्या है समीकरण
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल 2024 सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और 13 मैचों के बाद 19 अंक लेकर शीर्ष पर बनी हुई है। केकेआर और गुजरात टाइटंस के बीच सोमवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होने वाला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और मैच में टॉस भी नहीं हो सका। बारिश के कारण इस मैच को रद्द किया गया जिससे दोनों टीमों ने एक-एक बांटे। इस तरह गुजरात की टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। अब पांच टीमें बची हैं जो प्लेऑफ के लिए दावेदारी पेश कर रही हैं।

राजस्थान के लिए मुश्किल नहीं डगर
राजस्थान की टीम भले ही आधिकारिक रूप से प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं कर सकी है, लेकिन उसके लिए आगे की राह कठिन नहीं है। राजस्थान ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी और पहले नौ में से आठ मैच जीते थे। ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन उसने पिछले तीन मैच गंवा दिए और वह फिलहाल 12 मैचों में आठ जीत और चार हार के साथ 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। राजस्थान का नेट रन रेट भी +0.349 का है। राजस्थान के दो मैच शेष हैं, अगर टीम एक मैच भी जीतने में सफल रही तो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन टीम को दोनों मैचों में हार मिली तो उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हालांकि, इस स्थिति में भी राजस्थान के लिए प्लेऑफ में पहुंचना कोई दूर की कौड़ी नहीं होगी क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाएंट्स ही ऐसी टीम है जो 16 अंकों तक पहुंच सकती हैं। राजस्थान का नेट रन रेट फिलहाल इन सभी से बेहतर है, ऐसे में उसे अधिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा, लेकिन साथ ही राजस्थान को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसका नेट रन रेट माइनस में ना जाए।

दो स्थान के लिए पांच टीमों के बीच मुकाबला
केकेआर पहले ही शीर्ष-दो में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है, जबकि मौजूदा स्थिति में राजस्थान भी प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है। ऐसे में अब शेष दो स्थानों के लिए सीएसके, हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच मुकाबला रह गया है। मंगलवार को दिल्ली और लखनऊ के बीच मैच होना है और जो टीम जीतेगी वो प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहेगी, जबकि हारने वाली टीम के लिए आगे के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे। दूसरी ओर, आरसीबी ने खराब शुरुआत से वापसी की है। लगातार छह मैच हारने वाली आरसीबी ने अपने पिछले पांच मैच जीते हैं और तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। गत चैंपियन सीएसके भी 14 अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है।

सीएसके का सामना अब आरसीबी से होना है। अगर इस मैच में सीएसके जीत दर्ज करने में सफल रही तो उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल जाएंगे, जबकि हारने की स्थिति में सीएसके को भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। सीएसके का नेट रन रेट +0.528 है जो उसके लिए राहत की बात है। अगर टीम आरसीबी के खिलाफ बड़े अंतर से नहीं हारी तो उसे प्लेऑफ में पहुंचने में दिक्कत नहीं होगी। हैदराबाद की टीम के दो मैच शेष हैं और वह फिलहाल 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। हैदराबाद का नेट रन रेट भी +0.406 है और अगर वह दोनों मैच जीतने में सफल रही तो आसानी ने प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन हारने की स्थिति में उसे भी अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी गुजरात
गुजरात की टीम मौजूदा सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का सफर भी आईपीएल 2024 के ग्रुप चरण में थम चुका है। गुजरात के पास फिलहाल 13 मैचों में 11 अंक हैं और टीम का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। अगर वह मैच गुजरात की टीम जीतती भी है, तो भी अधिकतम 13 अंकों तक पहुंच पाएगी। मौजूदा अंक तालिका में पहले से चार टीमों के 14 या इससे ज्यादा अंक हैं। ऐसे में जीटी की टीम बाहर हो गई है।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Om Prakash Verma May 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : बिलासपुर में गैंगवार के बाद नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नशीली इंजेक्शन के साथ तीन गिरफ्तार
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: पहली बार सरकार भी सही और दुकानदार भी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?