ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: तीन दशक में चार गुना बढ़ी शतायु आबादी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: तीन दशक में चार गुना बढ़ी शतायु आबादी

By Om Prakash Verma
Published: May 7, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
दुनिया भर में जीवन प्रत्याशा बढ़ रही है। आंकड़ों में देखें तो पिछले तीन दशक में शतायु लोगों की संख्या 1990 से 2020 के बीच सवा लाख से बढ़कर पौने छह लाख हो गई। 2050 तक शतायु लोगों की संख्या 37 लाख से अधिक हो जाएगी। भारत भी इस दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। आज सर्वाधिक शतायु आबादी वाले शीर्ष पांच देशों में भारत चौथे पायदान पर है। सौ साल से अधिक जीने वालों की सर्वाधिक संख्या अमेरिका में है जहां 77 हजार लोग शतायु हैं। इसके बाद जापान का नंबर आता है जहां 61 हजार शतायु हैं। इसके बाद क्रमश: चीन में 48 हजार, भारत में 27 हजार तथा इटली में 25 हजार की आबादी शतायु है। वैसे कुल आबादी में शतायु की संख्या का अनुपात देखें तो तुलना केवल भारत और चीन में ही की जा सकती है। अमेरिका की आबादी 33 करोड़ है जिसमें से 0।27 प्रतिशत लोग शतायु हैं। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी 142।86 करोड़ है जबकि चीन की आबादी 142।57 करोड़ की है। वहीं इटली की आबादी मात्र 5 करोड़ है। इस लिहाज से देखें तो संख्या के लिहाज से भले ही भारत शतायु आबादी की सूची के टॉप 5 में शामिल हो गया है पर प्रतिशत के मामले में वह अभी काफी पीछे है। शतायु लोगों की चर्चा आज इसलिए कि छत्तीसगढ़ में 2457 मतदाता ऐसे हैं जिनकी आयु सौ साल से ज्यादा है। अर्थात उन्होंने आजाद भारत के सभी चुनावों में हिस्सा लिया है। आज जिन सात सीटों के लिए मतदान हो रहा है उसमें भी शतायु लोगों की अच्छी खासी संख्या है। आज जहां मतदान हो रहा है उनमें सर्वाधिक 623 शतायु बिलासपुर में हैं। दूसरे क्रम पर 395 शतायु सरगुजा में हैं। इसके बाद रायपुर 334, रायगढ़ 249, कोरबा 215, जांजगीर चांपा 191 तथा दुर्ग 167 का नम्बर आता है। केन्द्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा देने की तैयारी कर रही है। यह सुविधा एपीएल, बीपीएल सभी को मिलेगी। ऐसा लग सकता है कि इनकी देखभाल के लिए सरकार को अच्छा खासा बजट प्रावधान करना पड़ेगा मगर आंकड़े बताते हैं कि 90 फीसदी शतायु कभी गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़े। कभी अस्पताल में भर्ती नहीं हुए। उनका खान-पान और रहन-सहन सादा है। वे भोजन और विश्राम के नियमों का कड़ाई से पालन करते हैं। अच्छी बात यह है कि देश में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। लोग अपने वजन को लेकर सतर्क हुए हैं। मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं को लेकर भी वे पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हैं। पर चिंता का विषय यह कि यही बात युवा आबादी को लेकर नहीं कही जा सकती। उनमें हृदय रोग और मधुमेह जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं जो पहले केवल 45 पार की आबादी में देखी जाती थीं।

नक्सलवाद के खिलाफ मुख्यमंत्री साय की रणनीति को केन्द्रीय गृहमंत्री शाह ने जमकर सराहा
नक्सलियों के बैनर से इलाके में दहशत, पूर्व सरपंच को जन अदालत लगाकर सजा का ऐलान… जांच में जुटी पुलिस
किसान आंदोलन: कुंडली बॉर्डर पर हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका में प्रदर्शनकारियों को हटाने की मांग
निजी अस्पतालो और सरकारी अस्पतालों को रोज देनी होगी रेमडेसिविर इंजेक्शन के स्टाक और उपयोग की जानकारी…. मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे निरीक्षण
साय कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय- सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग की स्थापना के लिए रियायती दर पर मिलेगी जमीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकतंत्र का उत्सव : राजधानी में मुख्य चुनाव अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले सहित अन्य अफसरों ने किया मतदान
Next Article दुर्ग जिले के वेबकास्टिंग कंट्रोल रूम से 755 मतदान केंद्रों में रखी जा रही है नजर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?