ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंध्रा देवांग संघम ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह, सांसद विजय बघेल हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आंध्रा देवांग संघम ने मनाया पारिवारिक मिलन समारोह, सांसद विजय बघेल हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: April 29, 2024
Share
पारिवारिक मिलन समरोह में पहुंचे सांसद विजय बघेल
SHARE

भिलाई। आंध्रा देवांग संघम भिलाई द्वारा रविवार को श्रीरामेश्वर महादेव मंदिर सेक्टर-6 परिसर में पारिवारिक मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के प्रतिनिधि के रूप में संतोश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ की गई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के साथ ही वरिष्ठ जनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आंध्रा देवांग संघम भिलाई के सदस्य परिवारों के सहयोग हर वर्ष पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी उत्साह पूर्वक पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अथिति सांसद विजय बघेल लोकसभा चुनाव के बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और आंध्रा देवांग संघम के पदाधिकारियों से चर्चा की। सांसद विजय बघेल ने समाज की महिला मंडली से भी चर्चा की। सांसद विजय बघेल ने इस दौरान सामाजिक आयोजन के लिए समिति का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में आंध्रा देवांग संघम द्वारा सांसद विजय बघेल सहित विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन के प्रतिनिधि संतोष मिश्रा का सम्मान किया गया। साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों को भी मंच पर शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पारिवारिक मिलन समारोह में बच्चों व महिलाओं के बीच मनोरंजक कार्यक्रम भी हुए। साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए हाउजी गेम का भी आयोजन किया किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष जी भीमा राव, महासचिव के केशव राव, उपाध्यक्ष जी मुकेश, सचिव के यशोदा, सह सचिव एम लोकेश, कोषाध्यक्ष पी रामा राव, उपकोषाध्यक्ष के शंकर राव, सरंक्षक एस चंद्रशेखर, महिला मंडली से अध्यक्ष वाय ईश्वरी, उपाध्यक्ष आई ईश्वरी, सचिव जी पूर्णिमा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

199 रुपए की चप्पल में विजय देवरकोंडा: यामी गौतम ने अपनी शादी में पहनी थी 33 साल पुरानी साड़ी…
सुको के निर्णय के अनुसार मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक जल्द
वर्ल्ड बैंक की टीम ने छत्तीसगढ़ में बच्चों के पोषण के लिए किये जा रहे प्रयासों को सराहा
अंतरिक्ष में एलियंस की खोज: नासा का यह अभियान धरती पर ला सकता है तबाही, शीर्ष वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
मुख्यमंत्री बघेल ने रेलवे ओवर ब्रिज किया का लोकार्पण, काम में आएगी तेज़ी, जनता को जल्द मिलेगी ट्रेफि़क जाम से मुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: “टॉयलेट” एक राजनीतिक कथा
Next Article हाइवे पर खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, पांच वाहन जब्त, वाहन मालिकों को दी समझाइश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?