ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश ने दी गार्डन में दबिश : प्रेमी ने कहा- विधायकजी आपने तो OYO भी बंद करवा दिया… जाएं तो कहां जाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक रिकेश ने दी गार्डन में दबिश : प्रेमी ने कहा- विधायकजी आपने तो OYO भी बंद करवा दिया… जाएं तो कहां जाएं

By Mohan Rao
Published: April 22, 2024
Share
गार्डन में प्रेमी जोड़ों को समझाइश देते विधायक रिकेश
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। लोगों की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेना उनकी आदत में शुमार हो गया है। इस बीच विधायक रिकेश सेन को नेहरू नगर जीई रोड के किनारे स्थित गार्डन में प्रेमी जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतें किए जाने की शिकायतें मिली तो वे भरी दोपहरी में दबिश देने पहुंच गए। इस दौरान प्रेमी जोड़ों से विधायक रिकेश की बहस भी हुई। इसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

रविवार को जब विधायक रिकेश सेन नेहरू नगर गार्डन पहुंचे तो प्रेमी जोड़ों को समझाइश देते उन्हें पढ़ाई लिखाई करने और कॅरियर पर ध्यान देने की बात कही। विधायक के इस तरह अचानक गार्डन में धमकने से एक युवक का दर्द छलका। उसने यहां तक कह दिया कि हम आखिर जाएं कहां? विधायकजी आपने ओयो बंद करवा दिया, हर मेल मुलाकात की जगह आपको लेकर दहशत है, अब हम वैशाली नगर छोड़ कर भिलाई के मैत्री गार्डन जाएंगे। एक लड़की ने विधायक से बहस करते हुए यह तक कह दिया कि प्रेम प्यार और छिप छिप कर मिलना तो बरसों से होता आ रहा है। घर में पैरेंट्स हैं और बाहर आप।  इस पर विधायक रिकेश ने गार्डन में प्रेम प्रेमालाप करने से मना किया। विधायक रिकेश सेन को उद्यान के आसपास रहने वालों ने ही यह शिकायत की थी कि यहां पर अश्लील हरकतें होती हैं जिससे गार्डन में वाक करने गईं महिलाएं तक असहज महसूस करती हैं। प्रेमी जोड़ों की लगातार बैठक से आस पास का वातावरण खराब हो रहा है।

नेहरू नगर का गार्डन बना प्रेमी जोड़ों का अड्‌डा
विधायक रिकेश सेन को यह भी शिकायत मिली कि नेहरू नगर का गार्डन प्रेमी जोड़ों का अड्‌डा बन चुका है। यहां प्रेमी जोड़े अश्लील हरकत करते देखे जा सकते हैं। यह बात विधायक को नागवार गुजरी और रविवार दोपहर वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। वहां आधा दर्जन प्रेमी जोड़े भरी दोपहरी में मौजूद थे। विधायक का काफिला देख प्रेमी जोड़े थोड़ा सकपकाए जरूर पर भागे नहीं। विधायक गाड़ी से उतरकर एक एक के पास पहुंचे और इस दौरान उनके समर्थकों ने मोबाइल चालू रखा था। वीडियो बनता देख कई प्रेमी जोड़े सकपका भी गए। 

गलत काम के लिए वैशाली नगर में कोई जगह नहीं
विधायक रिकेश सेन प्रत्येक प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे और पूछा कि उद्यान में क्या कर रहे हो, इस पर प्रेमी जोड़े भी विधायक से कहने लगे कि वे क्या करें आप ने ओयो बंद करा दिया है, अब हम कहां जाएं। ओयो था तो वहां मिल लिया करते थे। इस बात पर विधायक रिकेश सेन भड़क गए और कहा कि गलत काम के लिए वैशाली नगर में कोई जगह नहीं है। विधायक सेन ने बताया कि बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नेहरू नगर गार्डन को अय्याशी का अड्डा बना दिया गया है, इसलिए वह स्वयं यहां पहुंचे। वास्तव में प्रेमी जोड़े यहां मौजूद थे। उन्हें समझाइश देकर घर भेजा गया है। अब पुलिस प्रशासन यहां नजर रखेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रामकथा पोस्टर एवं कैलेंडर का किया विमोचन
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव : गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुए दो विश्व कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई अदा मिसेज़ इंडिया दीपा
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 67708 नए मामले…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 73 लाख के पार
Gustakhi Maaf: भारतीय गण-तंत्र और भस्मासुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : बिजली टॉवर में लटकती मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
Next Article Loksabha Election: 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही वोटिंग Loksabha Election: 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर मतदान, कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही वोटिंग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?