ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

By Om Prakash Verma Published April 15, 2024
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
बिलासपुर पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 11 आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. इन सभी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) एवं आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसकी सूचना राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी। इधर, पिछले कुछ समय से अबोध बच्चियों पर यौन हमलों की खबरें लगातार आ रही हैं। हवस का शिकार होने वाली इन बच्चियों में 2 साल या उससे भी कम उम्र की बच्चियां तक शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिल्हा सरकारी स्कूल का व्याख्याता है। इन सभी पर छोटे बच्चों से जुड़ी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप हैं। चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर देश में सख्त कानून हैं। इंटरनेट सर्च इंजन पर बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री को सर्च नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके न केवल लोग ऐसी सामग्री ढूंढ रहे हैं, बल्कि उसे डाउनलोड भी कर रहे हैं। कुछ लोग ऐसा कंटेन्ट क्रिएट भी कर रहे हैं और उन्हें अपलोड भी कर रहे हैं। ऐसे कई व्हाट्सअप ग्रुप हैं जिसपर तरह-तरह की अश्लील सामग्री को साझा किया जा रहा है। इस मामले में दिलचस्प यह है कि मद्रास हाईकोर्ट ने जनवरी 2024 में एक राय दी थी। कोर्ट ने कहा था कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी को सर्च या डाउनलोग करना पोक्सो के तहत अपराध नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने कहा था कि लोग ऐसा गुप्त रूप से करते हैं जिससे किसी और पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इस फैसले को बाद में सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था। मार्च महीने में मुख्य न्यायाधीश ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि पोक्सो एक्ट में ऐसे घृणित कार्यों के खिलाफ सख्त प्रावधान हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ऐसी टिप्पणी कैसे कर सकता है। छोटे बच्चों के साथ यौन दुव्र्यवहार की ये घटनाएं कोई नई नहीं हैं। इनमें से अधिकांश मामलों में परिवार के करीबी या स्वयं परिवार के लोग ही शामिल होते हैं। ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ही पुलिस और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने ‘गुड-टच और बैड-टचÓ के प्रति बच्चों और उनके माता-पिता को आगाह करने का एक अभियान चलाया हुआ है। देश में पोर्नोग्राफिक कंटेन्ट तलाशने पर बैन है। सरकार ने कई पोर्न वेबसाइटों को प्रतिबंधित किया हुआ है। पर हकीकत इससे जुदा है। लगभग सभी पोर्न वेबसाइट नाम बदलकर भारतीय यूजर्स को सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। साल 2018 में विश्व की नम्बर एक पोर्न वेबसाइट ने एक डाटा शेयर किया था। इसके मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन के बाद सर्वाधिक पोर्न देखने वाले इंडिया में हैं। लगातार पोर्न देखने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाते हैं। इनसे पूरे समाज को खतरा होता है। किन्तु, मानसिक स्वास्थ्य को देश ने कभी गंभीरता से लिया ही नहीं। फिलहाल वह किसी और काम में बिजी है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma April 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दाखिल किया नामांकन, नामांकन रैली में जुटे हजारों समर्थक
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 181 # 15 April 2024

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?