ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव : दुर्ग में मतदान के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, 19 अप्रैल तक नामांकन और 7 मई को मतदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लोकसभा चुनाव : दुर्ग में मतदान के लिए 12 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचना, 19 अप्रैल तक नामांकन और 7 मई को मतदान

By Mohan Rao
Published: April 11, 2024
Share
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के लिए शुक्रवार 12 अप्रैल 2024 को पूर्वान्ह 11 बजे अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने का कार्य लोक अवकाश को छोड़कर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।

बता दें दुर्ग में लोकसभा चुनाव के तहत मंगलवार 7 मई 2024 को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान संपन्न होगा। मतगणना मंगलवार 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 अपरान्ह 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा शनिवार 20 अप्रैल 2024 पूर्वान्ह 11 बजे से होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार 22 अप्रैल 2024 दोपहर 3 बजे तक है।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग अंतर्गत न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 04 (प्रथम तल) कार्यालय कलेक्टर दुर्ग में नाम निर्देशन कक्ष की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी, उनके प्रस्तावक एवं निर्वाचन अभिकर्ता सभी मिलाकर अधिकतम 5 व्यक्ति ही रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार से होते हुए न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 04 (प्रथम तल) में पहुंच सकेंगे। 100 मीटर के दायरे तक अभ्यर्थी तथा उनके अभिकर्ता के कुल तीन वाहनों को ही आने की अनुमति होगी। वाहनों के उपयोग हेतु पूर्व से अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। कलेक्टोरेट के स्टाफ सुबह 10 बजे तक कलेक्टोरेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे।

चुनाव लड़ने वाले सामान्य अभ्यर्थियों के लिए जमा की जाने वाली निक्षेप राशि 25 हजार रूपए, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 12 हजार 500 रुपए निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र प्रारूप 2ए कलेक्टर कार्यालय के खनिज शाखा में नोडल अधिकारी राघवेन्द्र वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अथवा नियुक्त किए गए कर्मचारी से प्राप्त किये जा सकेंगे। मतदाता सूची का अवलोकन कलेक्टर कार्यालय के आबकारी शाखा में नोडल अधिकारी आदित्य कुंजाम अधीक्षक भू-अभिलेख अथवा संबंधित कर्मचारी के माध्यम से कर सकेंगे। निक्षेप राशि नगद जमा कर रसीद प्राप्त किये जा सकेंगे। निर्वाचन हेतु अभ्यर्थी को एक पृथक बैंक अकाउंट नामांकन दाखिल करने के कम से कम 1 दिन पूर्व खोलना होगा एवं नामांकन पत्र दाखिल करते समय अभ्यर्थी को इस पृथक बैंक अकाउंट का उल्लेख करना होगा। निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की सीमा 95 लाख रुपए होगी।

world cup-2023: नीदरलैंड पर रिकॉर्ड जीत से ऑस्ट्रेलिया के नेट रनरेट में बंपर उछाल, पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा
राजधानी में युवक की बेरहमी से हत्या, नाले में फेंकी लाश… जांच में जुटी पुलिस
पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को दया सिंह ने दिया नवरात्रि का न्यौता…. माता की चौकी में शामिल होंने आएंगे खुर्सीपार
राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवायसी जरूरी, सरकार ने बताया क्यों है जरूरी, रद्द हो सकता है कार्ड
CG Crime : बेटा घर छोड़कर गया तो पिता ने कर दी पड़ोसी महिला की हत्या, जादू टोने का था शक… आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उगादी पर्व पर आंध्र महिला मंडली के सदस्यों ने जमाया रंग, संगीत व नृत्य स्पर्धा में दिखी प्रतिभा
Next Article बाघ की दहशत, 7 गाँव में लगा कर्फ्यू बाघ की दहशत, 7 गाँव में लगा कर्फ्यू
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?